विज्ञापन

राजस्‍थान में मॉनसून धीमा, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान; IMD की आई नई भव‍िष्‍यवाणी

Weather Alert: राजस्‍थान में प‍िछले 3 द‍िनों से हुई मॉनसूनी बार‍िश अब थमने लगा है. इसकी वजह से गर्मी और उमस फ‍िर से बढ़ गई है. 

राजस्‍थान में मॉनसून धीमा, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान; IMD की आई नई भव‍िष्‍यवाणी
जयपुर में आसमान में बादल छाए हुए हैं.
NDTV Reporter

New Weather Alert: प्रदेश में मॉनसून की रफ्तार आज से धीमी पड़ने वाली है. आज मौसम विभाग की ओर से 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. गुरुवार को मॉनसून ने पश्चिमी राजस्थान में एंट्री की, लेकिन यह एंट्री कमजोर रही. मौसम विभाग के मुताबिक, आज अलवर और भरतपुर संभाग में बारिश की संभावना है.  कल से मॉनसून कुछ दिनों के लिए थम जाएगा, यानी मॉनसून के कमजोर फेज की शुरुआत होने वाली है.  

अजमेर के केकड़ी में 49MM बारिश  

पिछले 24 घंटे की बात करें तो कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में कई जगहों पर बरसात दर्ज की गई. अजमेर के केकड़ी में सर्वाधिक 49 मिमी बारिश दर्ज की गई. बारां के अंता में 28 मिमी, करौली के सुरोठ में 24 मिमी बरसात दर्ज की गई.  

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप  

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है. कमजोर मॉनसून की एंट्री के कारण फिलहाल राहत मिलती भी नजर नही आ रही है.  श्रीगंगानगर में सर्वाधिक तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही अन्य शहरों में भी बारिश का दौर थमने और धूप निकलने से गर्मी पड़ने लगी है. उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. 

कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) आज दक्षिणी पश्चिमी यूपी के ऊपर बना हुआ है और अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे इसके रिकवर होकर उत्तर पूर्वी दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है. जयपुर मौसम केंद्र के दैनिक बुलेटिन में कहा गया कि आज भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: मां की हत्या कर बहन को फोन कर कहा- मैंने मार दिया; फिर बगल में लेट गया PWD में क्लर्क बेटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close