विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2024

IND vs SA: सिराज की घातक गेंदबाजी, 55 रन पर सिमटी साउथ अफ्रीकी टीम, बने कई रिकॉर्ड

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट करके अपना लोहा मनवाया है. इस दौरान मोहम्मद सिराज ने कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं.

IND vs SA: सिराज की घातक गेंदबाजी, 55 रन पर सिमटी साउथ अफ्रीकी टीम, बने कई रिकॉर्ड
मोहम्मद सिराज ने 47 गेंदों के अंदर 5 विकेट झटके

IND vs SA Test Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों के टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. वहीं मैच के पहला दिन काफी रोमांचक खेल रहा. कैपटाउन में खेले जा रहे इस मैच में टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता और टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम महज 55 रनों पर ही सिमट गई. भारत की ओर से सिराज ने 6 विकेट लेकर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों की गिल्लियां उखाड़ डाली.

साउथ अफ्रीका का बल्लेबाजी करने का निर्णय उनके लिए घातक रहा. टीम इंडिया ने एक से बढ़कर एक झटके देकर साउथ अफ्रीका को सिर्फ 55 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर उनके न्यूनतम स्कोर पर समेट दिया. इस पूरे मैच में टीम इंडिया के स्टार बॉलर मोहम्मद सिराज का रोल प्रमुख रहा. सिराज ने 10 में से 6 विकेट हासिल किए. साथ ही सिराज ने अपनी गेंदबाजी से कई रिकॉर्ड भी बनाए और टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में जबरदस्त वापसी की. 

पहले सेशन में भारत के लिए गेंदबाजी करने आए मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 47 गेंदों के अंदर 5 विकेट लिए. हालांकि, वो यहीं नहीं रुके और उन्होंने अपना पहला स्पैल 6 विकेट के साथ समाप्त किया. पहले स्पैल में मोहम्मद सिराज ने 9 ओवर फेंके जिसमें तीन मेडन ओवर रहे. इस दौरान उन्होंने 15 रन दिए और 6 विकेट हासिल किए.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. 

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड 

मोहम्मद सिराज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ धुंआधार गेंदबाजी की. उनकी गेंदबाजी देख हर कोई हैरान भौंचक्का रह गया. दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले दिन के पहले ही सेशन में ऑलआउट हो गई. इस मैच के साथ ही सिराज ने अपने नाम रिकॉर्ड कर लिया. साल 2011 में किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच के पहले दिन के पहले ही सेशन में पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए थे. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है.

आपको बता दें कि एक सेशन में पांच विकेट हासिल करने के मामले में तो अब तक सिर्फ दुनिया के 4 ही गेंदबाज ऐसा कर पाए हैं. सिराज ऐसा करने वाले 5वें बॉलर बने हैं. और वह भारत के दूसरे गेंदबाज हैं. सिराज से पहले ऐसा भारत के जसप्रीत बुमराह कमाल कर चुके हैं. सिराज ने अपने टेस्ट करियर का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन किया है.

मोहम्मद सिराज ने अफ्रीकी टीम को तीसरे ही ओवर में पहला झटका दिया और सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम को पवेलियन का रास्ता दिखाया. मैच में एडन मार्करम सिर्फ 2 रन बना पाए.

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अब वनडे क्रिकेट से भी लिया संन्यास

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com