विज्ञापन

दुबई में इंड‍ियन ब‍िजनेसमैन का अपहरण, भीलवाड़ा में पत्‍नी से वसूले 40 लाख रुपये 

राजस्‍थान के भीलवाड़ा का व्‍यापारी दुबई में ब‍िजनेस करता है. वहां पर बदमाशों ने उसका अपहरण कर ल‍िया, और भीलवाड़ा में पत्‍नी से 40 लाख रुपये के चेक वसूल ल‍िए. 

दुबई में इंड‍ियन ब‍िजनेसमैन का अपहरण, भीलवाड़ा में पत्‍नी से वसूले 40 लाख रुपये 
दुबई में पकड़ा गया बदमाश फजले रऊफ (ब्लैक चश्मा) और भीलवाड़ा में वसूली का पकड़ा गया आरोपी योगेश मुंदड़ा (दाएं).
NDTV Reporter

भीलवाड़ा के व्यापारी मुकेश टेलर का दुबई में अपहरण हो गया. उससे 1 लाख 72 हजार रुपये और चार चेक छीन ल‍िए. अपहरण करने वाले बदमाशों के भीलवाड़ा में मौजूद साथियों ने व्यापारी की पत्नी को धमकाकर 40 लाख रुपये का चेक ले ल‍िया. पुलिस ने आरोपी बदमाश योगेश मुंदड़ा को गिरफ्तार कर लिया. दुबई पुलिस ने फजले रऊफ को रंगदारी वसूलने के आरोप में हिरासत में लिया है. 

भीलवाड़ा में एक आरोपी गिरफ्तार 

बताया जा रहा है कि व्यापारी मुकेश टेलर बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद शनिवार को भीलवाड़ा पहुंचा. वह पत्नी के साथ सुभाष नगर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की. पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी योगेश मुंदड़ को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है. 

दुबई में 20 साल से कर रहा व्यापार 

सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश बिश्नोई ने बताया कि मुकेश टेलर दुबई में 20 साल से व्यापार कर रहा है. दुबई में बदमाश फजले रऊफ ने मुकेश टेलर का अपहरण कर लिया. उससे 1 लाख 72 हजार रुपए नकद और चार चेक छीन लिए. उसने अपने साथ‍ियों को व्‍यापारी मुकेश के घर भेजा, और उसकी पत्‍नी से 40 लाख रुपये के चेक ले ल‍िए. मुकेश टेलर की रिपोर्ट पर अपहरण करने वाले बदमाश के साथी योगेश को गिरफ्तार किया है. गिरोह के सरगना राजू उर्फ रियाज पठान की तलाश की जा रही है.

फजले रऊफ पर 10 हजार का इनाम 

आरोपी फजले रऊफ भीलवाड़ा पुलिस का इनामी बदमाश है. भीलवाड़ा पुलिस ने फजले रऊफ पर 10 हजार का इनाम घोषित कर रखा है. इसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी हो चुका है, वह दुबई में फरारी काट रहा है.

यह भी पढ़ें: गूगल मैप के भरोसे जा रहे हैं एग्‍जाम सेंटर तो रहें सावधान, नहीं तो छूट सकती है आपकी परीक्षा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close