राजस्थान से रविवार को दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई. नहाते समय गहरे पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया. डूंगरपुर में तो 3 सगे भाई-बहन की पानी में डूबने से जान चली गई, परिवार की एक बेटी की भी दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, अलवर जिले में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
डूंगरपुर में एनीकट में नहाने गए थे बच्चे
पुलिस ने बताया कि डूंगरपुर जिले केधंबोला थाना क्षेत्र के बड़ी गांव में हादसा हुआ, जहां एक ही परिवार के छह युवक-युवतियां स्कूल मैदान के पास स्थित एनीकट में नहाने गए थे. एनीकट में नहाने के दौरान हीना (24), उसका भाई प्रतीक (20), बहन इशिता (15) और चचेरा भाई रौनक (20) (जो गुजरात के पालनपुर का निवासी था) कथित तौर पर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.
जिस पर सभी चिल्लाते हुए आवाज लगाई लेकिन गहराई ज्यादा होने से डूबने लगे. उनकी आवाज सुनकर पास ही पगडंडी रास्ते से गुजर रहे लोग दौड़कर पहुंचे. लोगों ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया. राजवीर और जयसिंह दोनो को लोगो ने बचा लिया, लेकिन 3 सगे भाई-बहन ओर फुफेरी बहन डूब गए. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. लोगों की मदद से तलाश करते हुए उनके शव को बाहर निकाला.
सांसद राजकुमार रोत ने हादसे पर जताया दुख
वहीं, इस हादसे पर बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत की घटना को दुखद बताया है. बीएपी सांसद ने डूंगरपुर कलेक्टर से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है.

अलवर में भी 2 बच्चों की दर्दनाक
इसके अलावा अलवर थानागाजी क्षेत्र की ग्राम पंचायत द्वारापुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। फार्म पॉन्ड में नहाने गए छह बच्चों में से दो मासूम गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई. मृतक बच्चों की पहचान 15 वर्षीय नरेंद्र प्रजापत पुत्र मुकेश प्रजापत और 13 वर्षीय गोलू बलाई पुत्र अशोक बलाई के रूप में हुई है.
यह भी पढे़ं-
फोन कॉल ने लिखी खूनी स्क्रिप्ट, युवक ने फोटो खींच गर्लफ्रेंड को भेजी, हां कहते ही मार दी गोली