विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2025

IT Raid In Jaipur: 9.5 करोड़ नकद, 10.5 करोड़ की ज्वेलरी मिली..आयकर विभाग की जयपुर में छठे दिन भी रेड जारी  

इस कार्रवाई में कई रियल एस्टेट समूहों के नाम भी सामने आए हैं. आयकर टीम ने जयपुर के 28 ठिकानों और कोटा के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. इस दौरान कई अहम दस्तावेज और साक्ष्य भी अधिकारियों के हाथ लगे हैं.

IT Raid In Jaipur: 9.5 करोड़ नकद, 10.5 करोड़ की ज्वेलरी मिली..आयकर विभाग की जयपुर में छठे दिन भी रेड जारी  

IT Raid In Jaipur: जयपुर में आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार छठे दिन भी जारी है. अब तक की जांच में 12.50 करोड़ रुपये के लेन-देन का बड़ा खुलासा हुआ है. टीम ने 9.5 करोड़ रुपये नकद और 10.5 करोड़ रुपये की ज्वेलरी बरामद की है. इसके साथ ही इनकम टैक्स टीम को एक क्लाउड सर्वर भी मिला है, जिसमें करोड़ों रुपये के लेन-देन का ब्योरा दर्ज है.

कई सौ करोड़ रुपये का माल जब्त

पान मसाला ग्रुप के यहां से विभाग को एक अवैध गोदाम मिला है, जिसमें कई सौ करोड़ रुपये का माल जब्त किया गया. इस कार्रवाई में CGST टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच की गई. जांच के दौरान आयकर टीम को एक तिजोरी भी मिली, जिसे मेटल डिटेक्टर की मदद से फर्श के अंदर से निकाला गया. वहीं, गोदाम का पता GPS डिवाइस से लगाया गया था.

यकर टीम ने जयपुर के 28 ठिकानों पर छापेमारी की 

इस कार्रवाई में कई रियल एस्टेट समूहों के नाम भी सामने आए हैं. आयकर टीम ने जयपुर के 28 ठिकानों और कोटा के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. इस दौरान कई अहम दस्तावेज और साक्ष्य भी अधिकारियों के हाथ लगे हैं. जांच के दायरे में गोकुल कृपा ग्रुप, हाई फ्लाई रियल एस्टेट, VRB ग्रुप, भूमिका डेवलपर्स, रियासत ग्रुप और किसान ग्रुप के संचालक व सहयोगी शामिल हैं. विभाग की कार्रवाई अभी भी जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- 

राजस्थान में पिछले 2 सालों में पुलिस हिरासत में हुईं 20 लोगों की मौतें, 6 क़ैदियों ने आत्महत्या की

सांवलिया सेठ मंदिर में पायलट ने मनाया जन्मदिन, बोले- घने बादल हैं तो बारिश भी होगी...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com