विज्ञापन

"भ्रष्टाचार की जांच करेंगे तो मेरा पूरा स्टाफ ही खत्म हो जाएगा", मंत्री का छलका दर्द, बोले- स्थिति बेहद नाजुक

राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का बयान वायरल है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर बात की.

"भ्रष्टाचार की जांच करेंगे तो मेरा पूरा स्टाफ ही खत्म हो जाएगा", मंत्री का छलका दर्द, बोले- स्थिति बेहद नाजुक
राजस्थान सरकार में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी

राजस्थान में जल जीवन मिशन को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है. इस बार वजह है- भजनलाल सरकार में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का बयान, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. टोंक में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने जल जीवन मिशन में आई खामियों और भ्रष्टाचार को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में कई समस्याएं आईं, जिनमें भ्रष्टाचार के चलते काम की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई. मंत्री ने यहां तक कहा कि स्थिति नाजुक है, अगर पूरी जांच करेंगे तो पूरा स्टाफ ही खत्म हो जाएगा.  

मंत्री बोले- पुराने कामों की जांच भी जारी 

यह बयान ऐसे समय में आया है जब जल जीवन मिशन के तहत राजस्थान में करीब 960 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच चल रही है. इस मामले में एसीबी, सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियां जांच कर रही हैं. इसी मामले में उन्होंने कहा, "अब हमारी सरकार ने फिर से योजना शुरू की है. कई राज्यों से एमओयू किया है. उनकी जो भी मांग है, पूरी करेंगे. जो पुराने काम पड़े है, उनकी जांच भी कर रहे हैं. पूरा विभाग ही खाली होने की स्थिति में आ चुका है. वापस किस तरह से सुधार कर सकते हैं, वो भी कर रहे हैं." 

मंत्री-रिटायर्ड अफसर पर कस चुका है शिकंजा

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक नल से जल पहुंचाना है. लेकिन राजस्थान में इस योजना को लेकर उठे सवालों ने इसकी पारदर्शिता और क्रियान्वयन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं. इस घोटाले में पहले ही पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी जेल जा चुके हैं. जबकि रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल भी न्यायिक हिरासत में हैं. इसके अलावा 10 से ज्यादा अधिकारी भी जांच के घेरे में हैं.  

यह भी पढ़ेंः IAS आरती डोगरा के खिलाफ हाई कोर्ट ने दिए ACB जांच के आदेश, जानें उनके बारे में सबकुछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com