विज्ञापन

जयपुर में जमींदोज होती नूरानी मस्जिद का देखें Video

जेडीए ने 22 मई को जयपुर के नंदपुरी रोड के चौड़ा करने के अभियान के तहत 134 अतिक्रमण हटाए थे और सड़क सीमा में आ रहे शेष निर्माणों को नोटिस दिया था जिनमें नूरानी मस्जिद भी शामिल थी.

जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के समानांतर सड़क को चौड़ा करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने आज, 8 जून को एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया. जेडीए के इस अभियान के तहत जयपुर के नंदपुरी रोड पर ‘ऑपरेशन 80 फीट' के तहत कार्रवाई की गई और नूरानी मस्जिद को ढहा दिया गया. जयपुर में विकास के लिए बनाए गए मास्टर प्लान में सड़क को 80 फीट चौड़ा करने की योजना भी शामिल है. इस योजना के दायरे में पांच धार्मिक संरचनाएं भी शामिल हैं, जिनमें एक मस्जिद, दो मंदिर, एक सत्संग भवन और एक मजार हैं. प्रशासन की ओर से पहले ही संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया था जिसके बाद आज कार्रवाई की गई.  रविवार (8 जून) की शाम को मस्जिद कमेटी और मुस्लिम समाज ने बैठक कर कार्रवाई को लेकर विरोध जताया था.

लेकिन जेडीए अधिकारियों का कहना है कि राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक ये सड़क 80 फीट चौड़ी है. ऐसे में इसके लिए अतिक्रमण में आने वाले सभी प्रतिष्ठानों को नोटिस भी दिए गए थे. जेडीए का कहना है कि इससे मालवीय नगर, पत्रिका गेट और शहर की तरफ से आने वाले वाहन रेलवे लाइन के समानांतर बनी  सड़क से सीधा उस पार स्थित कालोनियों में पहुंच पाएंगे. साथ ही जगतपुरा रेलवे स्टेशन और जयपुर एयरपोर्ट के लिए भी लोगों को वैकल्पिक मार्ग की कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे करीब 5 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें-: जयपुर बुलडोजर एक्शनः करीब 5 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! 26 साल का इंतजार खत्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com