विज्ञापन

जोधपुर सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक पर गिरी गाज, कैद‍ियों के पास मोबाइल और स‍िम म‍िलने पर कार्रवाई 

जोधपुर सेंट्रल जेल में हुए रोजा इफ्तार पार्टी की फोटो कैदियों ने सोशल मीड‍िया वायरल कर दी थी. तलाशी में उनके पास से 13 मोबाइल फोन और स‍िम कार्ड बरामद हुए थे. 

जोधपुर सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक पर गिरी गाज, कैद‍ियों के पास मोबाइल और स‍िम म‍िलने पर कार्रवाई 
जोधपुर सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक को एपीओ कर दिया गया.

जोधपुर सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत को एपीओ कर दिया गया है. राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं. बताया जा रहा है कि जेल में मोबाइल और सिम मिलने के मामले को लेकर यह कार्रवाई की गई है. हाल ही में जेल में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.

जेल से 13 मोबाइल मिले थे 

इसके बाद जेल प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए तलाशी अभियान चलाया था. जेल में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 13 मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किए गए थे. जेल में तलाशी अभियान के दौरान कुछ कैदियों ने विरोध भी किया था. जेल अधीक्षक ने कैदियों को समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया था. इसके अलावा यह भी सामने आया कि जेल मुख्यालय के आदेश पर एक जाति विशेष के कैदियों को एक ही बैरक में रखा गया था, जिसको लेकर भी मामला चर्चा में रहा. 

Latest and Breaking News on NDTV

जेल अधीक्षक प्रदीप एपीओ 

फिलहाल प्रशासनिक कारणों से प्रदीप लखावत को एपीओ कर दिया गया है, और उन्हें आगामी आदेशों तक महानिदेशालय कारागार, जयपुर में उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं. जेल प्रशासन द्वारा दो अलग-अलग मुकदमे भी रातानाडा थाने में दर्ज करवाए गए थे. जेल अधीक्षक की तरफ से जोधपुर पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत दी गई थी, जिसमें जेल में मोबाइल लाने से लेकर उनको ऑपरेट करने वाले पूरे गिरोह की जाँच करवाने का कहा गया था. 

यह भी पढ़ें: चार साल पहले पुल‍िस के रडार पर आया था आतंकी साज‍िश में शाम‍िल अली, लॉरेंस गैंग का बताता था सदस्‍य  

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close