विज्ञापन

अधिकार‍ियों पर भड़के क‍िरोणी लाल मीणा, बोले- चोर हो, लुटेरों...तुमने देश को खा लिया; शर्म नहीं आती 

राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सवाई माधोपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण को देखकर भड़क गए.अफसरों को चोर लुटेरे तक कह द‍िया. 

अधिकार‍ियों पर भड़के क‍िरोणी लाल मीणा, बोले- चोर हो, लुटेरों...तुमने देश को खा लिया; शर्म नहीं आती 
अफसरों पर भड़के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा.

राजस्‍थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा सोमवार (2 फरवरी) को सवाई माधोपुर में आरएसआरडीसी (राजस्थान राज्य सड़क विकास और निर्माण निगम लिमिटेड) के अधिकारियों पर भड़क गए. लोगों की शिकायत पर जिला मुख्यालय के ठिगला स्थित निर्माणाधीन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. कॉलेज निर्माण में सीमेंट की जगह म‍िट्टी म‍िली तो भड़क गए. मौके पर मौजूद आरएसआरडीसी के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया, और खूब खरी-खोटी सुनाई.

 "लुटेरों पूरे देश को खा गये" 

क‍िरोड़ी लाल मीणा ने कहा क‍ि आप लोगों को शर्म नहीं आती है. चोर हो...लुटेरों पूरे देश को खा गये. डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा के तेवर और नाराजगी देखकर मौके पर मौजूद अधिकारी सन्नाटे में आ गए. अधिकारी डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे सके. चुपचाप सुनते रहे. डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अधिकारियों के सामने ही अपने समर्थकों से कुछ ईंटें-पत्थर हटवाकर निर्माण कार्य देखा, जिसमें न सीमेंट और न बजरी मिली. न निर्माण कार्य की तराई ठीक से की जा रही थी. 

उन्होंने कहा कि इस तरफ से काम किया, तो वे इसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नही करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार पैसा दे रही है, तो कॉलेज का निर्माण कार्य भी ट‍िकाऊ और अच्छा होना चाहिए. उन्होंने कॉलेज निर्माण कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग को लेकर उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए.

जनसुनवाई में मिली शिकायत 

क‍िरोड़ी लाल मीणा केंद्रीय बजट पर 2 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने सवाई माधोपुर गए थे. कलेक्‍ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता के बाद अध‍िकार‍ियों के साथ बैठक की. सरकारी योजनाओं का फीडबैक ल‍िया. इसके बाद जनसुनवाई की. इस दौरान लोगों ने मंत्री से मेड‍िकल कॉलेज में घट‍िया न‍िर्माण होने की श‍िकायत की. डॉ. किरोड़ी लाल मीणा अचानक निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए, और मौके पर घटिया निर्माण और खामियां देखकर इस कदर भड़के की उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुना दी. 

समर्थकों पर मारपीट का आरोप 

आरएसआरडीसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राकेश दीक्षित, सहायक अभियंता सुमित मिश्रा और प्रोजेक्ट मैनेजर नवनीत चौहान ने क‍िरोड़ी लाल मीणा के समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने इसकी श‍िकायत उच्‍च अध‍िकार‍ियों से की है. राकेश दीक्षित ने NDTV से बताया क‍ि उनके साथ सुमित मिश्रा और नवनीत चौहान की प‍िटाई की. उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: प्रश्‍नकाल के साथ शुरू होगी व‍िधानसभा की कार्यवाही, राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी बहस

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close