विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों का प्रदर्शन, मरीज को ले जाती एंबुलेंस फंसी, 40 डिग्री में लोगों के छूटे पसीने

किशनगढ़ स्थित जयपुर नेशनल हाईवे पर यातायात-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. जब आरटीओ की कार्रवाई के विरोध में ट्रक चालकों ने प्रदर्शन शुरू किया तो लंबा जाम लग गया.

किशनगढ़ में जयपुर नेशनल हाईवे पर लंबा जाम.

किशनगढ़ में आरटीओ की कार्रवाई के विरोध में ट्रक चालकों ने प्रदर्शन किया. जब ट्रक चालक विरोध में उतरे तो जयपुर नेशनल हाईवे पर लंबा जाम गया. जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई. प्रदर्शन के चलते किशनगढ़ टोल प्लाजा के पास जाम जैसे हालात बन गए और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हुए नजर आए. 

भीषण गर्मी में फंसी एंबुलेंस 

40 डिग्री तापमान और भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, यात्रियों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब जाम के बीच एक एम्बुलेंस भी फंस गई. काफी मशक्कत और स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस को धीरे-धीरे जाम से बाहर निकाला गया, जिसके बाद एंबुलेंस को आगे रवाना किया जा सका.

किशनगढ़ टोल पर बने जाम के हालात

ट्रक चालकों से उलझ गए लोग, मची अफरा-तफरी

सड़क पर वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो गई. लंबे समय तक जाम लगने से लोगों में नाराजगी बढ़ती गई. कई वाहन चालक प्रदर्शनकारियों से उलझते भी दिखाई दिए. स्थिति से आक्रोशित कुछ लोगों ने टोल प्लाजा पर लगे बूम बैरियर भी हटा दिए. इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए.

यह भी पढ़ेंः सावधान, आप AI की नजर में हैं! एग्जाम हॉल में नकल की कोशिश की तो कैमरा कर देगा अलर्ट

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close