कोटा में बड़ा हादसा, 3 मंजिला इमारत गिरने से 1 की मौत, मलबे में दबे कई लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बताया जा रहा है कि जो इमारत गिरी है, उसी के पास में एक दूसरी बिल्डिंग में जेसीबी से काम चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि जेसीबी की वजह से यह बिल्डिंग गिरी है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कोटा में गिरी 3 मंजिला इमारत, मलबे में दबे 10-15 लोग

Kota Building Collapsed: कोटा में शनिवार को देर शाम बड़ा हादसा हो गया है. जवाहर थाना इलाके में तीन मंजिला एक बिल्डिंग गिरने से मलबे में कई लोग दब गए. ओपरा हॉस्पिटल रोड पर स्थित बिल्डिंग में मुरादाबादी नॉन वेज रेस्टोरेंट चल रहा था. इस दौरान वहां पर मौजूद लोग मलबे के नीचे दब गए. फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. मलबे से लोगों को सुरक्षित निकालने का काम जोर-शोर से चल रहा है. बिल्डिंग गिरने की सूचना पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. मंत्री मदन दिलावर मौके पर राहत बचाव कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

पास की दूसरी बिल्डिंग में चल रहा था काम

बताया जा रहा है कि जो इमारत गिरी है, उसी के पास में एक दूसरी बिल्डिंग में जेसीबी से काम चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि जेसीबी की वजह से यह बिल्डिंग गिरी है. बिल्डिंग गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग अभी निर्माणाधीन थी. उसकी दो मंजिले की संरचना पूरी तरह बन गई थी, जबकि तीसरे मंजिल पर काम चल रहा था. इसी बीच शनिवार (07 फरवरी) को देर शाम यह हादसा हो गया.

बचाव दल ने मलबे से एक युवक को जिंदा बाहर निकाला

लोकसभा स्पीकर के OSD राजीव दत्ता ने कहा, "सात लोगों को सुरक्षित बचाया गया है. कुछ लोगों के पैरों में चोट लगी है, कुछ के गर्दन में... अभिजीत नाम के एक व्यक्ति के मौत की सूचना है. परिजनों से अभी बात नहीं हो पाई है."

राजीव दत्ता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि रेस्टोरेंट संचालक से हम लोगों ने बात की है, उसका यह मानना है कि उसके 8-10 कर्मचारी भी थे. हो सकता है कि उनका संख्या ज्यादा है. एक लड़का बाहर चाय की दुकान पर खड़ा था. जैसे ही गिरने की आवाज आई तो भागकर गया, उसे पत्थरों से चोट लगी है. ऐसे नहीं है कि सिर्फ बिल्डिंग के अंदर वाले ही हैं, बाहर भी कुछ लोग खड़े थे, जिन्हें चोट आई है. 

Advertisement

इधर कोटा में बिल्डिंग हादसे पर जानकारी मिलने पर स्पीकर बिरला ने दुःख जताया है. ओम बिरला रेस्क्यू ऑपरेशन के कार्य पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने जिला कलक्टर व सिटी एसपी से बात की और मौके पर राहत बचाव कार्य को तेज करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों के उचित इलाज के लिए भी निर्देश दिए गए हैं.

जिला कलेक्टर ने क्या अपडेट दिया?

जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया कि अभी तक मलबे से सात लोगों को निकाल अस्पताल भेज दिया गया है, उनकी मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है. हमें सकरात्मक उम्मीद कर रहे हैं. मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौजूद है, मलबे में फंसे अन्य लोगों को निकालने का काम जारी है. बिल्डिंग के पास मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बिल्डिंग गिरते ही ऐसे आवाज आई, जैसे पटाखे फूट रहे हों. मौके पर चीख-पुकार मच गई है. इलाके में बड़ी संख्या में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले कोचिंग छात्र रहते हैं. 

Advertisement

यह भी पढे़ं-

सॉल्वड पेपर पढ़कर बना JEN, चंद समय में मिला प्रमोशन; अब SOG ने कसा शिकंजा; एक पटवारी भी गिरफ्तार

जिसके बेटे से कर्ज लिया, उसी की मां के गहनों से कर्ज उतारने का प्लान बनाया; सवाई माधोपुर हत्याकांड का खुला राज

Advertisement