विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2026

जिसके बेटे से कर्ज लिया, उसी की मां के गहनों से कर्ज उतारने का प्लान बनाया; सवाई माधोपुर हत्याकांड का खुला राज

सवाई माधोपुर के कोडयाई गांव में बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या का पुलिस ने पांच दिन में खुलासा कर दिया. कर्ज चुकाने के लिए की गई इस वारदात में आरोपी गिरफ्तार हुआ और लूटे गए जेवरात बरामद किए गए.

जिसके बेटे से कर्ज लिया, उसी की मां के गहनों से कर्ज उतारने का प्लान बनाया; सवाई माधोपुर हत्याकांड का खुला राज
सवाई माधोपुर में महिला हत्याकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार.

Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र के कोडयाई गांव में तीन फरवरी को हुई दिल दहला देने वाली घटना का आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गया है. जिसने जंगल में बकरी चरा रही 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमल देवी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी गई थी और महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े और सोने के जेवरात लूट लिए और फिर गला रेतकर हत्या कर दी थी. इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी.

पांच दिन में पुलिस ने किया खुलासा

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देश पर अलग अलग टीमों का गठन किया गया. पुलिस ने मृतका के परिवार मित्रता लेनदेन रंजिश और अन्य पहलुओं की गहन जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए खेतों में काम करने वाले लोगों से पूछताछ की गई. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया.

संदिग्ध गतिविधि से खुली आरोपी तक राह

जांच के दौरान पुलिस को घटना स्थल के पास सरसों के खेत में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई देने की जानकारी मिली. साथ ही सामने आया कि कोडयाई निवासी 47 वर्षीय रामलाल जोगी घटना के बाद से अपने घर से गायब है. पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी ने मृतका के बड़े बेटे से ढाई लाख रुपये का कर्ज ले रखा था.

कर्ज चुकाने के लिए रची थी साजिश

लगातार दबिश के बाद पुलिस ने आरोपी रामलाल जोगी को दतवास मोड़ से डिटेन किया. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने कर्ज चुकाने के लिए हत्या की योजना दस दिन पहले ही बना ली थी. उसने एक कुल्हाड़ी पहले से सरसों के खेत में छिपा रखी थी.

वारदात को ऐसे दिया अंजाम

आरोपी कच्चे रास्ते से मोटरसाइकिल लेकर घटनास्थल के पास पहुंचा और बाइक दूर खड़ी कर पैदल महिला के पास गया. परिचित होने के कारण उसने पहले महिला का भरोसा जीता और उसके साथ बीड़ी पी. मौका मिलते ही उसने कुल्हाड़ी से वार कर महिला को बेहोश कर दिया. इसके बाद पैर काटकर जेवरात लूटे और गले पर वार कर हत्या कर दी.

ग्रामीणों का आक्रोश और पुलिस की सफलता

घटना के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर धरना दिया था. विधायक इंदिरा मीणा भी धरना स्थल पर मौजूद रहीं. प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति के बाद धरना समाप्त हुआ. पुलिस ने वादा निभाते हुए पांच दिन में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लूटे गए जेवरात भी बरामद कर लिए.

यह भी पढ़ें- सीएम भजनलाल के 5 साल vs 2 साल पर बड़े-बड़े 'दावे', अशोक गहलोत ने बताई 'असलियत'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com