विज्ञापन

सीएम भजनलाल के 5 साल vs 2 साल पर बड़े-बड़े 'दावे', अशोक गहलोत ने बताई 'असलियत'

अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से भजनलाल सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दावे तो बहुत बड़े-बड़े करते हैं, लेकिन असलियत कुछ और है.

सीएम भजनलाल के 5 साल vs 2 साल पर बड़े-बड़े 'दावे', अशोक गहलोत ने बताई 'असलियत'
अशोक गहलोत- भजनलाल शर्मा

Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरजीएचएस के भुगतान को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को घेरते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि विधानसभा में सीएम भजनलाल अपने 2 घंटे के भाषण में '5 साल बनाम 2 साल' के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन असलियत यह है कि आज प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनर्स और बीमारियों से पीड़ित सरकारी कर्मचारी तक दवाइयों के लिए भटक रहा है.

असलियत कुछ और है...

अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री दावे तो बहुत बड़े-बड़े करते हैं, लेकिन असलियत कुछ और है. आज प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनर्स व बीमारियों से पीड़ित सरकारी कर्मचारी तक दवाइयों के लिए भटक रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दावे 'सुशासन' के कर रहे हैं और हकीकत 'बदहाली' की है. पूर्व सीएम ने लिखा, "प्रदेश में RGHS योजना के तहत दवा विक्रेताओं का 800 करोड़ रुपये बकाया है."

'6 महीने से अटकी पड़ीं फाईलें'

अशोक गहलोत ने बताया कि नियम 21 दिन में भुगतान का है, पर 6 महीने से फाइलें अटकी पड़ी हैं. नतीजा- बुजुर्ग पेंशनर्स मेडिकल स्टोर्स से खाली हाथ लौट रहे हैं और उन्हें नए सिरे से महंगे निजी इलाज का बोझ उठाना पड़ रहा है. सत्ता की कुर्सी पर बैठकर पिछली सरकार को कोसना आसान है, लेकिन जनता को मिल रही सुविधाओं को चालू रखना कठिन. मुख्यमंत्री जी, भाषणों के मायाजाल से बाहर निकलकर धरातल पर तड़प रहे इन बुजुर्गों की सुध लीजिए और तुरंत भुगतान सुनिश्चित कीजिए. 

यह भी पढे़ं-

बार-बार दिल्ली क्यों जाते हैं राजस्थान CM भजनलाल शर्मा? केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने दिया विपक्ष को जवाब

Rajasthan: बदलेगी टाइगर प्रोजेक्ट की तस्वीर, अलवर में जुटे दिग्गजों के बीच इन 5 बड़े फैसलों पर बनी सहमति; जानें आप पर क्या होगा असर

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close