जोधपुर में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से रंगदारी और धमकी देने का मामला सामने आया है. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के रहने वाले दो नामी कारोबारियों को 7 फरवरी को धमकी भरा कॉल आया. 48 घंटे के भीतर 2 करोड़ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. कॉल करने वाले ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया. लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर रंगदारी मांगी.
लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया
कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई आरजू बिश्नोई बताया. वीपीएन के जरिए इंटरनेट कॉल से धमकी दी. धमकी मिलने के बाद दोनों कारोबारियों ने चौहाबो थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई, और ऑडियो रिकॉर्डिंग को पेन ड्राइव में लेकर पुलिस को सौंप दी.
कारोबारियों को गनर दिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर दोनों कारोबारियों को गनमैन उपलब्ध कराई गई है. पुलिस की साइबर और तकनीकी टीमें कॉलर की पहचान, और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है. हालांकि, पुलिस इस पूरे मामले में खुलकर बात नहीं कर रही है.
पुलिस ने बताया- जल्द करेंगे खुलासा
चौपास में हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी ईश्वर चंद पारीक ने बताया कि दो लोगों ने चौपाटी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दी है, जिसमें रंगदारी मांगने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दोनों कारोबारी न केवल व्यापार जगत से जुड़े हैं, बल्कि क्रिकेट गतिविधियों से भी जुड़े हुए हैं. धमकी देने में बुकी दीपक का नाम सामने आया है, लेकिन मीडिया से बातचीत नहीं की. वह अपनी पहचान छुपाने में जुटा रहा. आधे घंटे तक मीडिया के पास रहा, लेकिन पुलिस के मना करने के कारण बातचीत नहीं की.
दीपक शेयर मार्केट और वाहन खरीदने बेचने का काम करता है. वह हत्या के मामले जेल भी जा चुका है. नौ महीने जेल में रहा. बाद में बरी हो गया था.
यह भी पढ़ें: अंजलि का 9 साल से था अफेयर, प्रेमी के जन्मदिन पर पति की हत्या की रची साजिश; सामने ही मरवाया