विज्ञापन

राजस्थान के अधिकतर भागों में कमजोर पड़ा मानसून, कल से फ‍िर शुरू होगा बार‍िश का दौर; नया अलर्ट

Weather Alert: राजस्‍थान में बार‍िश की गत‍िव‍िध‍ियां कम हो गई हैं, ज‍िससे थोड़ी उमस भरी गर्मी पड़ने लगी है. मौसम व‍िभाग ने बताया क‍ि कल से मौसम फिर बदल जाएगा. 

राजस्थान के अधिकतर भागों में कमजोर पड़ा मानसून, कल से फ‍िर शुरू होगा बार‍िश का दौर; नया अलर्ट
राजस्थान में कल से मौसम बदल जाएगा.
IANS

Rajasthan Weather Alert: दक्षिण पश्चिम मॉनसून के कमजोर पड़ने से राजस्थान के अधिकतर भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद, 19 अगस्त से यह फिर जोर पकड़ सकती हैं. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन कमजोर मानसून की परिस्थितियां रहेंगी.

हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट 

हालांकि 19 से 21 अगस्त के दौरान कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है. बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में भी इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.सोमवार सुबह तक बीते चौबीस घंटों के दौरान राज्य में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. सबसे अधिक 49 मिलीमीटर बारिश मंडरायल (करौली) में दर्ज की गई.

11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, बारां, झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौस अलवर एवं डीग जिलों तथा आस-पास के क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट है. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम  मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

किसानों और आमजन के लिए सलाह

मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक भयंकर बारिश से राहत रहेगी. 20 अगस्त के बाद उत्तर-पूर्वी और शेखावाटी बेल्ट में बारिश की वापसी हो सकती है. किसानों को सलाह दी है कि अगले कुछ दिनों में बारिश  नहीं होगी, इस दौरान फसलों की गुड़ाई और निराई का काम पूर कर लें.  

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान में 20 IAS और 53 RAS अफसरों के ट्रांसफर, 7 APO चल रहे अधिकार‍ियों की भी नई पोस्‍ट‍िंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close