दो दर्जन राष्ट्रीय पक्षी मोर समेत 30 से ज्यादा पक्षियों की मौत, पोस्टमार्टम के लिए बीकानेर भेजे गए शव

तीन मोर, चार कौए और एक तीतर बीमार हालत में पाए गए हैं, जिन्हें श्रीडूंगरगढ़ के वेटरनरी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मृत पक्षियों के शव पोस्टमार्टम के लिए बीकानेर भेजे गए. रेंजर कपिल चौधरी का कहना है की प्रथम दृष्टया ये मामला ज़हरीला दाना खाने का ही लग रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
प्रतीकात्मक फोटो

Sri Dungargarh: श्रीडूंगरगढ़ के मणकरासर गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित 37 पक्षी मृत पाए गए. इन सभी का शव गांव में 500 मीटर के दायरे में मिले. इनके अलावा आठ पक्षी बीमार थे, जिन्हें डॉक्टरों ने बचा लिया. मणकरासर गांव में एक साथ इतने पक्षियों की मौत की ख़बर मिलते ही हड़कम्प मच गया.

30 से अधिक पक्षियों की मौत सूचना के बाद में मौत का कारण जानने के लिए वेटरनरी डॉक्टर्स और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे. मौके पर गांव में जगह-जगह मृत पक्षियों के शव फैले हुए नज़र आए.

रिपोर्ट के मुताबिक पहले गांव के लोगों की नजर एक-दो मृत मोरों पर नज़र पड़ी तो उन्होंने इसे सामान्य घटना माना. लेकिन कुछ ही दूरी पर कई मोरों सहित अन्य पक्षी भी मृत पाए गए तो हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. ख़बर मिलते ही आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार भी वहां पहुंच गए.

Advertisement
वन विभाग के श्रीडूंगरगढ़ इलाके के रेंजर कपिल चौधरी ने बताया कि, गांव में 500 मीटर के दायरे में 23 मोर, 8 कौए, 4 तीतर, 1 कबूतर और 1 चिड़िया समेत कुल 37 पक्षियों की मौत हुई है.

वारदात वाली जगह पर तीन मोर, चार कौए और एक तीतर बीमार हालत में पाए गए हैं. उन्हें श्रीडूंगरगढ़ के वेटरनरी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मृत पक्षियों के शव पोस्टमार्टम के लिए बीकानेर भेजे गए. रेंजर कपिल चौधरी का कहना है की प्रथम दृष्टया ये मामला ज़हरीला दाना खाने का ही लग रहा है.

यह भी पढ़ें-'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर हमले पर सचिन पायलट बोले,- 'इन कायरतापूर्ण हथकंडों से हमारे कदम थमने वाले नहीं'