विज्ञापन

दोनों बेटों को गोद में लेकर टांके में कूद गई मां, तीनों की मौत 

पत‍ि अपने भाई-भाभी के साथ तीर्थ यात्रा पर गया हुआ है. सास-ससुर भी घर के बाहर थे, तभी उसने आत्‍मघाती कदम उठाया. 

दोनों बेटों को गोद में लेकर टांके में कूद गई मां, तीनों की मौत 

बालोतरा के पचपदरा थाना क्षेत्र के दूदवा गांव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई. एक 25 वर्षीय मह‍िला ने अपने 2 मासूम बेटों के साथ घर के पास बने टांके में कूदकर जान दे दी. पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. महिला के घर वालों को पुलिस ने सूचित कर दिया है. 

शवों को टांके से निकाला 

पचपदरा थाना पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से महिला और दोनों बच्चों के शव टांके से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. 

मृतकों की पहचान दूदवा निवासी मूली देवी पत्नी हनुमानराम प्रजापत, उनके 2 साल के बेटे रविन्द्र और दो महीने के बेटे नारायण के रूप में हुई है. 

घर में अकेले थी महिला 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मूली देवी का विवाह करीब चार वर्ष पहले हुआ था. परिवार मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करता है. घटना के समय पति, भाई और भाभी किसी धार्मिक यात्रा पर गए हुए थे. सास-ससुर भी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने बाहर गए हुए थे. विवाहिता अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली थी. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है. 

पुलिस जांच में जुटी 

पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दे दी है. उनके आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे, और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे. 

यह भी पढ़ें: जैसलमेर में OBC सर्वे पूरा, 83460 परिवारों का डेटा तैयार, अब बदलेगा चुनावी गणित

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close