विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2024

सुबह नीतीश कुमार ने दिया सीएम पद से इस्तीफा शाम में ली शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम

नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार में सीएम पद की शपथ ली. बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.

सुबह नीतीश कुमार ने दिया सीएम पद से इस्तीफा शाम में ली शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम
नीतीश कुमार ने फिर लिया सीएम पद का शपथ

Nitish Kumar: बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. वहीं, बिहार में उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है. बता दें, 28 जनवरी की सुबह ही नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. वहीं 28 जनवरी 2024 को शाम 5 बजे उन्होंने फिर से सीएम पद की शपथ ली है. नीतीश कुमार ने इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 9वीं बार शपथ ग्रहण किया है.

नीतीश कुमार के साथ 9 और मंत्रियों ने शपथ ली है. इसमें हिदुस्तान आवाम मोर्च (HAM) पार्टी के भी एक नेता को मंत्री पद दिया गया है. जबकि एक निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है.

बिहार में 9 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री)

सम्राठ चौधरी (डिप्टी सीएम)

विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम)

प्रेम कुमार (बीजेपी)

विजय कुमार चौधरी (जेडीयू)

बिजेंद्र प्रसाद यादव (जेडीयू)

श्रवण कुमार (जेडीयू)

संतोश कुमार सुमन (हम)

सुमित कुमार  सिंह (निर्दलीय)

यानी बिहार की कैबिनेट में चार जेडीयू, दो बीजेपी, एक हम और एक निर्दलीय को जगह मिली है. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि बाद में कैबिनेट का और विस्तार किया जा सकता है. इसके लिए आगे जेडीयू और बीजेपी के बीच बात होगी.

लोकसभा चुनाव की तैयारी

बिहार में अब बीजेपी और जेडीयू दोनों मिलकर लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटने वाले हैं. क्योंकि बीजेपी ने पहले ही साफ कर दिया था कि उसकी रणनीति बिहार में 40 की 40 सीट जीतने की है. ऐसे में अब नीतीश कुमार बीजेपी के साथ आ गए हैं तो अब लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर भी बात होनी है.

वहीं, दूसरी ओर आरजेडी ने भी आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस लिया है. आरजेडी का कहना है कि इंडिया गठबंधन अभी भी मजबूत है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि जो होता है अच्छे के लिए होता है. उन्होंने कहा जेडीयू बीजेपी को मैं बधाई देता हूं. इसके साथ उन्होंने कहा कि मैं उन्हें कोई जवाब नहीं देना चाहता हूं उन्हें अब जनता ही जवाब देगी.

वहीं, बिहार में बदलती सियासत पर राजस्थान कांग्रेस में हलचल मची है. जबकि यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का भी कहना है कि नीतीश कुमार के जाने से इंडिया महागठबंधन में किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ा है. हम लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

यह भी पढ़ेंः नीतीश के महागठबंधन छोड़ने पर बोले टीकाराम जूली, 'हमें पता था नीतीश कुमार आया राम, गया राम है'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com