विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए नामांकन के बचे सिर्फ 2 दिन, कांग्रेस ने 4 विधानसभा क्षेत्रों में तय किए प्रत्याशी

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा पहले 28 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन किए जाने की बात कही गई थी.

निकाय चुनाव के लिए नामांकन के बचे सिर्फ 2 दिन, कांग्रेस ने 4 विधानसभा क्षेत्रों में तय किए प्रत्याशी
कांग्रेस 30 अगस्त को अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी.
NDTV Reporter

नगर निगम चुनाव को लेकर जयपुर कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है.  जयपुर शहर कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में चार विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों पर सर्वसम्मति से सहमति बन गई है. चार अन्य विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर 50 फीसदी से ज्यादा होमवर्क पूरा कर लिया गया है.  कांग्रेस अब 30 अगस्त तक सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगी.

दावेदारों के नामों पर मंथन जारी  

जयपुर शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि हवामहल, सिविल लाइंस, किशनपोल और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बन चुकी है. बाकी विधानसभा क्षेत्रों में भी दावेदारों के नामों पर मंथन जारी है, और जल्द ही सर्वसम्मति से फैसला लिया जाएगा. 

कांग्रेस की ज्यादातर प्रक्रिया पूरी हो चुकी  

सुनील शर्मा के मुताबिक, प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस की ज्यादातर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में दावेदारों के नामों पर चर्चा की गई है. हर वार्ड से तीन-तीन नामों के पैनल तैयार किए गए हैं. पार्टी इन नामों पर अंतिम मंथन के बाद 30 अगस्त को प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी. 

"जयपुर को युवक महापौर मिलेगा"

सुनील शर्मा ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं के बीच किसी सीट को लेकर विवाद नहीं है और सभी नेता मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा इस बार जयपुर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा और जयपुर को एक युवा महापौर मिलेगा. 

उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जनता सरकार के कामकाज से परेशान है.  उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पैसा नहीं है और निकायों में जनप्रतिनिधियों की जगह ब्यूरोक्रेट्स को बैठाने से भ्रष्टाचार बढ़ा है. 

तीन-तीन नामों के पैनल तैयार किए 

प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा के आवास पर हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा मौजूद रहे.  बैठक में वार्डवार दावेदारों के नामों पर चर्चा कर तीन-तीन नामों के पैनल तैयार किए गए.

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव के लिए जयपुर में बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों की लिस्ट पर आया अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close