राजस्थान के इस जिले में तेंदुए का आतंक, घर के पास झाड़ियां काट रही महिला पर किया हमला, हालत गंभीर

पैंथर ने घास काटने आई महिला को अपना शिकार बना लिया. जिसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई है. यह घटना 'सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य' के नजदीक हिराता गाँव की है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
पैंथर अटैक से घायल महिला.
DUNGARPUR:

Panther Attack in Dungarpur: डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र के हिराता गाँव में एक पैंथर ने महिला पर हमला कर दिया. हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई है. यह महिला घर के पास झाड़ियां काट रही थी. वहीं पैंथर झाड़ियों में छिपा बैठा था. घायल महिला को अभी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 

इधर पैंथर के हमले में महिला घायल हो गई. वही महिला के चिल्लाने पर पैंथर भाग गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई. महिला के शरीर पर कई जगह घाव आए हैं. महिला के हाथ पाँव सहित कई जगहों पर गंभीर घाव आये हैं. परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल आये हैं. जहाँ घायल महिला को भर्ती किया गया है. अभी हिराता गाँव में पैंथर की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है. इस हमले के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुँच गई है.

Advertisement
उक्त मामले के अनुसार हिराता गाँव निवासी 42 वर्षीय शारदा पत्नी मणिलाल अपने घर के पास ही झाड़ियों की कटाई कर रही थी. इस दौरान अचानक एक पैंथर झाड़ियों से निकलकर आया और महिला पर हमला कर दिया.

हिराता गाँव के लोगों के अनुसार आए दिन इस क्षेत्र में पैंथर का मूवमेंट रहता है. पैंथर की वजह से ग्रामीणों की जान को खतरा बना रहता है. वन विभाग को इन वन्यजीव की गांव में आने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए. इससे पहले भी डूंगरपुर के आसपास के क्षेत्रों में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है.

यह क्षेत्र दरअसल 'सीतामाता वन्यजीव अभयारण्य' (Sita Mata Wildlife Sanctuary) के आसपास लगता है. इसीलिए यहाँ के जंगली जानवर आसपास के गांव में आ जाते हैं. अगर जंगलों में भोजन-पानी के सही इंतजाम हो तो वह गावों की तरफ कुछ नहीं करेंगे, चूंकि पैंथर भोजन पानी की तलाश में जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्रों में आ जाते हैं. 

इसे भी पढ़े: पर्यावरण संरक्षण की एक अनोखी पहल, पेड़ों को नया जीवन देने के लिए ऐसे किया जा रहा ट्रांसप्लांट