विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2024

पटरियों पर बैठ पी सिगरेट, एक घंटे तक करता रहा इंतजार; ट्रेन आता देख लेटा, टुकड़ों में मिली लाश

Para Medical Student Suicide: राजस्थान के झुंझुनूं जिले से बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक पैरा मेडिकल स्टूडेंट की क्षत-विक्षत लाश पटरियों पर मिली. बाद में यह मामला आत्महत्या का निकला.

पटरियों पर बैठ पी सिगरेट, एक घंटे तक करता रहा इंतजार; ट्रेन आता देख लेटा, टुकड़ों में मिली लाश
झुंझुनूं के पैरा मेडिकल स्टूडेंट ने किया सुसाइड.
ndtv

Para Medical Student Suicide: पटरियों पर एक घंटे तक बैठकर ट्रेन का इंतजार, इसी दौरान सिगरेट भी पी, बाद में ट्रेन आते देख पटरियों पर लेट गया. नतीजा- दर्दनाक मौत. यह कहानी है कि राजस्थान के झुंझुनूं जिले की. यहां बुधवार को एक पैरा मेडिकल स्टूडेंट ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. जब युवक की क्षत-विक्षत लाश पटरियों पर मिली थी तो कई लोग इसे हादसा भी मान रहे थे. लेकिन पटरियों से कुछ दी दूरी पर स्थित एक घर के छत पर लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक के सुसाइड की घटना कैद हो गई. जिससे यह पूरा मामला सामने आया.

झुंझुनूं के पुरा की ढाणी के पास की घटना

दरअसल झुंझुनूं के पुरा की ढाणी के पास बुधवार सुबह एक युवक ने ट्रेन की पटरियों पर लेटकर अपनी जान दे दी. इस घटना का अब सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसके बाद यह जानकारी भी सामने आई है कि मृतक युवक अपनी बाइक से ट्रेन आने के करीब एक घंटे पहले ही रेल की पटरियों पर पहुंच गया था. 

एक घंटे तक किया ट्रेन का इंतजार

उसने करीब एक घंटे तक ट्रेन के आने का इंतजार किया. इसके बाद जब ट्रेन आई और उसके पास आने वाली थी. तभी वह ट्रेन की पटरियों पर लेट गया. ट्रेन उसके उपर से गुजर गई. लेकिन जब ट्रेन चलाने वाले स्टाफ को पता चला तो उन्होंने ट्रेन रोकी. लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी. 

घटनास्थल से सिगरेट का पैकेट भी मिला

घटना स्थल पर सिगरेट का पैकेट भी मिला है. जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे है कि सुसाइड से पहले ट्रेन के इंतजार में युवक ने सिगरेट भी पी है. इधर, पुलिस ने पिता राजेंद्र की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. आपको बता दें कि सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी के कोटा हिसार ट्रेन के आगे आने से एक युवक की मौत हो गई. 

पैरा मेडिकल कोर्स कर रहा था युवक

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पास खड़ी बाइक के नंबरों के आधार पर युवक की शिनाख्त शुरू की. जिसमें सामने आया कि युवक खेतड़ी कस्बे की कोठी की ढाणी वार्ड नंबर एक निवासी हार्दिक सैनी है. जो अपने परिवार के साथ कुछ सालों से रिको एरिया के पास आजाद कॉलोनी में रह रहा है.

साथ ही एक निजी इंस्टीट्यूट से आपरेशन थिएटर में काम करने के लिए पैरा मेडिकल कोर्स कर रहा है. पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें - उदयपुर में चल रही थी रेव पार्टी, गुजरात से लाई गई थी लड़कियां, हिरासत में लेने के बाद हुआ एक और खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com