चांदी का सबसे छोटा टेबल फैन बनाकर प्रकाश ने लिम्का बुक में दर्ज करवाया अपना नाम

पेशे से स्वर्णकार प्रकाश ने अपनी लगन और मेहनत से चांदी का छोटा पंखा बनाया. पंखे की साईज 1.5 सेमी है और इसका वजन मात्र 6.50 मिलीग्राम है. चांदी समेत प्लास्टिक, तार, केमिकल्स और कॉटन के साथ इस पंके का वजन 800 मिलीग्राम का है. 

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
लिम्का बुक रिकॉर्ड धारी प्रकाश सोनी
फलौदी:

जिले के प्रकाश सोनी ने भारत का सबसे छोटा टेबल पंखा बनाकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने में सफलता हासिल की है. पेशे से स्वर्णकार प्रकाश ने अपनी लगन और मेहनत से चांदी का छोटा पंखा बनाया. पंखे की साईज 1.5 सेमी है और इसका वजन मात्र 6.50 मिलीग्राम है. चांदी समेत प्लास्टिक, तार, केमिकल्स और कॉटन के साथ इस पंके का वजन 800 मिलीग्राम का है. NDTV रिपोर्टर ने लिम्का बुक में नाम दर्ज कराने वाले स्वर्णकार प्रकाश से खास बात की.


बैटरी और चार्जर से भी चलता है ये पंखा

प्रकाश सोनी द्वारा निर्मित चांदी का टेबल फैन की हवा खाना बेहद आसाना है. इस पंखे को हाथ घड़ी में उपयोग होने वाली बैटरी और मोबाइल चार्जर से भी चला सकते है. यह टेबल पंखा महज 1.5 सेमी का है.

Advertisement

प्रधानमंत्री को भेंट करना चाहते हैं ये पंखा
प्रकाश सोनी ने बताया कि वे यह पंखा भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को भेंट करना चाहते है. प्रकाश के पिता ने बताया कि स्वर्णकार परिवार होने से स्वर्ण आभूषण बनाने का कार्य करते-करते प्रकाश को कुछ नया करने की चाह हमेशा से रहती थी.

पंखे पर बारीक अक्षरो में लिखा "नमो पीएम"

इसी चाह में प्रकाश ने आज भारत का सबसे छोटे चांदी का पंखा बनाकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाकर फलोदी जिले का नाम रोशन किया है. इस पंखे की एक और खासियत यह है कि पंखे पर बारीक अक्षरो में  "नमो पीएम" भी लिखा है. जिसे सिर्फ माइक्रोस्कोप से ही देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- आबू रोड में निकला भारत का सबसे जहरीला सांप, स्नैक कैचर ने 10 मिनट में किया रेसक्यू


Topics mentioned in this article

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.