विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2024

PM मोदी ने जयपुर, बाड़मेर और फालना में जन औषधि केन्द्र का किया शुभारंभ, CM भजनलाल बोले- सस्ते में मिलेंगी दवाइयां

भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजनरी लीडरशिप में देश में विकास को अभूतपूर्व गति मिली है. आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के निर्माण, रामाश्रय वार्ड, मा वाउचर जैसे नवाचारों से स्वस्थ राजस्थान के मिशन को गति मिली है. 

PM मोदी ने जयपुर, बाड़मेर और फालना में जन औषधि केन्द्र का किया शुभारंभ, CM भजनलाल बोले- सस्ते में मिलेंगी दवाइयां
PM मोदी ने जयपुर, बाड़मेर और फालना में जन औषधि केन्द्र का किया शुभारंभ

Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के दरभंगा से देश को 12 हजार करोड़ रुपए की सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य सहित विभिन्न सेक्टर की 25 से अधिक परियोजनाओं की सौगात दी. इस दौरान राजस्थान के जयपुर, बाड़मेर और फालना में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े. पीएम ने इस दौरान कहा कि केन्द्र सरकार विकसित भारत बनाने की दिशा में तेजी से अपने कदम बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर फोकस कर रही है.

फ्री व सस्ता इलाज के लिए कर रहे काम

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम बीमारी से बचाव, समय पर जांच, फ्री व सस्ता इलाज, छोटे शहरों में भी इलाज की बेहतरीन सुविधा, डॉक्टर की कमी को दूर करने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं. आज दरभंगा में हुए एम्स के शिलान्यास से स्थानीय स्तर पर तो स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा ही. केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियान फिट इंडिया मूवमेंट, स्वच्छ भारत अभियान, हर घर नल से जल जैसे अभियानों से न केवल स्वच्छता बढ़ी है बल्कि बीमारियों के संक्रमण पर भी रोकथाम लगी है. ‘एक जिला-एक उत्पाद' योजना से स्थानीय उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है.

इसके अलावा हमने एक दर्जन से अधिक स्थलों को रामायण सर्किट से जोड़ा है, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि हम ‘विकास भी और विरासत भी' की सोच के साथ काम कर रहे हैं. इसी क्रम में विभिन्न भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है. मोदी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें पहले वादों और दावों में ही उलझी रहती थीं, लेकिन हम अपने किए गए प्रत्येक वादे को पूरा करने के लिए संकल्पित होकर काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजनरी लीडरशिप में देश में विकास को अभूतपूर्व गति मिली है.

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए काम कर रही सरकार

आज राजस्थान में जयपुर में दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन, बाड़मेर और फालना के रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ किया गया है. इससे आमजन को कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार निर्णय ले रही है. मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत जरूरतमंदों को निःशुल्क इलाज मिल रहा है. वहीं, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के निर्माण, रामाश्रय वार्ड, मा वाउचर जैसे नवाचारों से स्वस्थ राजस्थान के मिशन को गति मिली है. 

यह भी पढे़ं- भजनलाल सरकार के 1 साल पूरे होने पर युवाओं को मिलेगा तोहफा, 51 हजार पदों पर निकलेगी भर्ती; 25 हजार को मिलेगी नियुक्ति

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com