विज्ञापन
Story ProgressBack

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को पहुंचेगी राजस्थान, तैयारी में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ता

Bharat Jodo Nyay Yatra in Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है. राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा इस समय यूपी में हैं. 25 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान पहुंचेगी. जहां इसकी तैयारी शुरू हो गई है.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को पहुंचेगी राजस्थान, तैयारी में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ता
यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बेरोजगार युवक के साथ राहुल गांधी.

Bharat Jodo Nyay Yatra in Rajasthan: मणिपुर से मुबंई के लिए निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय यूपी में हैं. राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा अब राजस्थान में प्रवेश करने वाली है. इस यात्रा के स्वागत की तैयारी राजस्थान में शुरू हो चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार 25 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान के धौलपुर जिले में पहुंचेगी. जहां फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी आयोजित की जाएगी. साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. 

राहुल गांधी की यात्रा के धौलपुर पहुंचने की तैयारी को लेकर गुरुवार को राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के नेता और संगठन पदाधिकारी जुटे दिखे. उत्तर प्रदेश से राजस्थान की धौलपुर जिले की सीमा में प्रवेश करने पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी का कार्यक्रम किया जाएगा. इसके बाद 2 मार्च को धौलपुर शहर में ढाई किलोमीटर तक राहुल गांधी पैदल चलेंगे.

राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने बताया कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की असम से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को राजस्थान के धौलपुर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी. राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में प्रदेश एवं राज्यस्तरीय नेता तैयारी में जुट गए हैं. उन्होंने बताया असम से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्र 25 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से चलकर धौलपुर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी. 

प्लैग एक्सचेंज सेरेमनी में कांग्रेस के कई नेता रहेंगे मौजूद

राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के बोथपुरा गांव में फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी का कार्यक्रम किया जाएगा. इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, अजय माकन, केसी वेणुगोपाल, मोहन प्रकाश समेत तमाम कांग्रेस के कद्दावर नेता मौजूद रहेंगे.

बोथपुरा गांव में होगी राहुल गांधी की जनसभा

कांग्रेसी विधायक रोहित बोहरा ने बताया फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी के बाद राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव बोथपुरा में राहुल गांधी की विशाल जन सभा का आयोजन किया जाएगा. राहुल गांधी की सभा में भारी तादात में कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है. राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश से भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं संगठन पदाधिकारी जनसभा में शामिल होंगे. जनसभा की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जुट गए हैं.

2 मार्च को धौलपुर शहर में पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी

विधायक रोहित बोहरा ने बताया 25 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा धौलपुर पहुंचने के बाद 5 दिन का विश्राम करेगी. 2 मार्च को राहुल गांधी पुनः धौलपुर पहुंचेंगे. धौलपुर शहर में राजाखेड़ा बाईपास से लेकर वॉटर वर्क चौराहे तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पैदल निकाली जाएगी. इसके बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में प्रवेश करेगी.

यह भी पढ़ें - टोंक सवाई माधोपुर से लोकसभा चुनाव लड़े सचिन पायलट, NDTV से बातचीत में बोले छात्र संघ अध्यक्ष

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
NEET-UG Result 2024: रिवाइज्ड रिजल्ट में राजस्थान का दबदबा, 17-परफेक्ट स्कोरर्स में राजस्थान के चार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को पहुंचेगी राजस्थान, तैयारी में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ता
Village social media influencer Deepa died due to snake bite, the family members did this carelessly before treating her!
Next Article
गांव की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर दीपा की सांप काटने से मौत, परिजनों ने इलाज से पहले की यह लापरवाही!
Close
;