भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में 7 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक 'एक्जिट पोल' पर रोक लगा दी है.राज्य में विधानसभा की 200 सीट के लिए एक साथ 25 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. इस दौरान राजस्थान समेत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मिजोरम, तेलंगाना और नगालैंड के तापी विधानसभा क्षेत्र में एक्जिट पोल का प्रकाशन और प्रसारण पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आयोग ने जनप्रतिनिधि कानून 1951 की धारा 126 ए की उपधारा (1) के तहत अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए यह अधिसूचित किया है कि सात नवंबर 2023 को सुबह सात बजे से लेकर 30 नवंबर 2023 को शाम साढ़े छह बजे तक किसी भी प्रकार के ‘एग्जिट पोल' को इलेक्ट्रॉनिक या प्रिंट मीडिया के जरिए या अन्य तरीके से प्रसारित करने पर रोक होगी.
भारत निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों के अनुसार राजस्थान एवं अन्य चुनाव वाले राज्यों में मतदान से 48 घंटे पूर्व ‘ओपिनियन पोल' या अन्य ‘पोल' सर्वे के प्रसारण पर प्रतिबंध रहेगा. यानी 7 नवंबर 2023 को सुबह सात बजे से लेकर 30 नवंबर 2023 को शाम 6.30 बजे तक किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल को प्रसारित करने पर रोक होगी.
ये भी पढ़ें-Rajasthan Election 2023: चुनाव आयोग की आंख-कान बना cVIGIL ऐप, पिछले साल के मुकाबले मिलीं दोगुनी शिकायतें