विज्ञापन

राजस्थान में कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार नीरज डांगी के पास कितनी संपत्ति?

कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार नीरज डांगी ने चुनाव आयोग को सौंपे अपने हलफनामे में अपनी और परिवार की संपत्तियों का विस्तृत ब्यौरा दिया है.

राजस्थान में कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार नीरज डांगी के पास कितनी संपत्ति?
Neeraj Dangi (IANS)

Neeraj Dangi Net worth: राजस्थान से कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी नीरज डांगी को पार्टी ने लगातार दूसरी बार मौका दिया है. वहीं आंकड़ों के मुताबिक नीरज डांगी का राज्यसभा जाना तय दिख रहा है. माना जा रहा है कि पार्टी ने इस बार भी दलित चेहरे को देखते हुए दांव खेला है.  हालांकि डांगी का कहना है कि उन्होंने सदन में राज्य के मुद्दे उठाये हैं और इसी वजह से पार्टी ने उनके काम को देखकर ही उन पर भरोसा जताया है. राजनीति में अपना समय देकर संगठन और जनता की सेवा करने वाले डांगी ने राज्य सभा के नामांकन के साथ हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है. 

हलफनामे के मुताबकि डांगी के पास करोड़ों की संपत्ति हैं. डांगी के पास एक पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी है. इसके साथ ही एफिडेविट में डांगी ने दो किलोग्राम से ज्यादा सोना और 31 किलो चांदी होने की बात भी कही है. 

नीरज डांगी की संपत्ति की चर्चा

कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार नीरज डांगी ने चुनाव आयोग को सौंपे अपने हलफनामे में अपनी और परिवार की संपत्तियों का विस्तृत ब्यौरा दिया है. हलफनामे के सार्वजनिक होने के बाद उनकी संपत्ति को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. खुद नीरज डांगी की तरफ़ से दिए एफिडेविट के मुताबिक डांगी परिवार के पास बड़ी मात्रा में सोना-चांदी जमा है.

नीरज डांगी के पास कितनी संपत्ति

  • परिवार की चल संपत्ति - 2.79 करोड़ रुपए 
  • नकद और बैंक जमा - 1.43 करोड़ 
  • बीमा और निवेश - 83.30 लाख रुपए 
  • फ्लैट व अन्य को दिए गए उधार रुपए - 2.25 करोड़ 
  • वाहन - टोयोटा इनोवा क्रिस्टा व फोर्ड इकोस्पोर्ट 
  • सोना - 2.55 किलो (अनुमानित मूल्य 3.66 करोड़ रुपए) 
  • चांदी - 31 किलो (अनुमानित मूल्य 86.69 लाख रुपए) 
  • पिंडवाड़ा स्थित "मैग्नेटिक फ्यूलिंग स्टेशन" फर्म में 50 फीसदी हिस्सेदारी 
  • पाली जिले में पैतृक कृषि भूमि में 1/11 हिस्सा 
  • ग्रेटर नोएडा में व्यावसायिक प्लॉट 
  • जयपुर के सिरसी क्षेत्र में आवासीय प्लॉट

चल संपत्ति के रूप में हलफनामे में लगभग 2.79 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति दिखाई गई है. इसमें नकदी, बैंक खातों में जमा राशि, फिक्स्ड डिपॉजिट और दूसरे वित्तीय संसाधन शामिल हैं. इनमें से करीब 1.43 करोड़ रुपये नकद और बैंक खातों में जमा बताए गए हैं. इसके अलावा बीमा योजनाओं और अन्य निवेश माध्यमों में करीब 83.30 लाख रुपये लगाए गए हैं. वहीं विभिन्न व्यक्तियों या संपत्ति से जुड़े अग्रिम भुगतान और कर्ज के तौर पर करीब 2.25 करोड़ रुपये की राशि भी दी गई है.

गाड़ियों की बात करें तो परिवार के पास दो कार हैं. इसमें टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और फोर्ड इकोस्पोर्ट शामिल हैं. अचल संपत्ति के हिस्से में भी नीरज डांगी की भागीदारी की बात इस शपथ-पत्र में कही गई है. सिरोही जिले के पिंडवाड़ा में स्थित ‘मैग्नेटिक फ्यूलिंग स्टेशन' में उनकी 50 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसे प्रमुख व्यावसायिक संपत्तियों में गिना जा रहा है. इसके साथ ही पाली जिले में पैतृक कृषि भूमि में उनका 1/11 हिस्सा दर्ज है. रियल एस्टेट निवेश के तौर पर ग्रेटर नोएडा में एक व्यावसायिक प्लॉट और जयपुर के सिरसी रोड इलाके में एक आवासीय भूखंड भी उनके नाम पर दर्ज है.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: घर बैठे कमाई के चक्कर में खाली हो रहे बैंक खाते, ठगों के निशाने पर महिलाएं और युवा

    Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

    फॉलो करे:
    Close