विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2024

राजस्थान को मिली 35 सड़कों की सौगात, 251 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, केंद्र ने दी मंजूरी

Rajasthan News: केंद्र सरकार ने राजस्थान के 35 सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इन 35 सड़कों का निर्माण राजस्थान के तीन अलग-अलग जिलों में होगा. इसकी लागत राशि 251.38 करोड़ रुपए है. इसकी जानकारी शनिवार को डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने दी है.

राजस्थान को मिली 35 सड़कों की सौगात, 251 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, केंद्र ने दी मंजूरी
केंद्र सरकार ने राजस्थान में 35 सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी है.

Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद से विकास की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है. ERCP, कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट सहित प्रदेश की कई बहुप्रतिक्षित योजनाएं के रास्ते की रुकावट दूर की जा रही है. साथ ही अन्य केंद्रीय योजनाएं से प्रदेश की सूरत बदलने की कवायद भी शुरू हो गई है. इसी कड़ी में शनिवार को राजस्थान को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana (PMGSY) के तहत 35 सड़कों की स्वीकृति मिली है. भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में स्वीकृति जारी की है. पीएमजीएसवाई-थर्ड (PMGSY) के तहत प्रदेश में 251.38 करोड़ की लागत से 394.65 किमी. की 35 सड़कें बनाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है.

डीडवाना-कुचामन, झुंझनु और नागौर में 35 सड़कों का होगा निर्माण

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी (Diya Kumari) ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह का धन्यवाद देते हुए कहा है कि पिछले दो वर्षों से यह स्वीकृति नहीं मिल रही थी किन्तु मुख्यमंत्री जनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार के विशेष प्रयासों से यह स्वीकृति प्राप्त हुई है. इसके तहत डीडवाना-कुचामन, झुंझनु और नागौर जिले में 35 सडकें बनाई जायेंगी.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा है कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में सडकें बनने से गांव से शहर का संपर्क सुदृढ़ व त्वरित होगा. इससे ग्रामीण उत्पादों की शहरों तक पहुंच सुनिश्चित होगी जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि गांवों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होने से गांव इकोनोमिक हब के रूप में विकसित होंगे जिससे विकसित भारत के लक्ष्य को हम जल्द से जल्द हासिल कर सकेंगे. 

विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में जुटी सरकार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है. मालूम हो कि जिन सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिली है उसमें डीडवाना-कुचामन के साथ-साथ झुंझनू और नागौर जिले में सड़कें बनेगी. 

इन जिलों में सड़कों का होगा निर्माण

  1. डीडवाना-कुचामन जिले में 15 सड़कें बनेगी. जिनकी लंबाई 141.75 किलोमीटर होगी. इसकी निर्माण राशि 9039.14 लाख रुपए है. 
  2. इसके अलावा झुंझनू जिले में भी 3 सड़क बनेगी. जिसकी लंबाई 15 किमी होगी. इसकी निर्माण राशि 1102.58 लाख रुपए हैं.
  3. साथ ही नागौर जिले में 17 सड़कों का निर्माण होगा. जिसकी लंबाई 237.9 किलोमीटर हैं. इसकी लागत राशि 14995.83 लाख रुपए है.

यह भी पढ़ें - बीजेपी विधायक की बैठक में बोले CM- विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदेशवासियों के लिए मील का पत्थर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com