विज्ञापन

राजस्थान में 3 जिलों के मीणा समाज करेंगे आंदोलन! प्रशासन से वार्ता विफल होने पर दिया अल्टीमेटम

समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यदि 12 घंटे के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. BAP नेता छगन मीणा ने पूर्ण जाम की चेतावनी दी.

राजस्थान में 3 जिलों के मीणा समाज करेंगे आंदोलन! प्रशासन से वार्ता विफल होने पर दिया अल्टीमेटम
युवक की हत्या को लेकर मीणा समाज में आक्रोश

राजस्थान में जालोर जिले के आहोर में मीणा समाज के एक युवक की हत्या को लेकर मामला गरमा गया है. मंगलवार को बड़ी संख्या में मीणा समाज के लोगों ने आहोर में नेशनल हाईवे 325 जाम कर दिया. इस दौरान तहसील कार्यालय के गेट को बंद कर मीणा समाज के लोग सड़कों पर बैठ गए. धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि जब तक मृतक अशोक व उसके परिजनों को न्याय नहीं मिल जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. अशोक कुमार मीणा की मौत को लेकर अब तक प्रशासन और मीणा समाज के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई, जिससे माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है. 

युवक की हत्या को लेकर आक्रोश

दरअसल, आहोर के गोलियां गावं में अशोक कुमार मीणा का 2 दिन पहले शव मिला था. शव गांव की बस्ती क्षेत्र में मिला, जिससे हत्या की आशंका जताई गई और समाज के लोगों ने सोमवार को आहोर थाने के बाहर की सड़क जाम कर दी. मीणा समाज और पुलिस प्रशासन के बीच NH-325 पर वार्ता हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. 

मीणा समाज की प्रमुख मांगें

  • पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवज़ा
  • हत्या में शामिल सभी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी
  • परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी
  • पीड़ित परिवार और समाज के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की माांग.  

3 जिलों के मीणा समाज के आंदोलन की चेतावनी 

सोमवार को समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यदि 12 घंटे के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. इसके बाद आज फिर से मीणा समाज के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए. इस दौरान BAP नेता छगन मीणा ने पूर्ण जाम की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि तीन जिलों से मीणा समाज के लोग एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होंगे. जब तक दोषियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

बाप नेता को हिरासत में लिया

अशोक कुमार मीणा की मौत के मामले को लेकर प्रशासन और मीणा समाज के बीच कोई सहमति नहीं बनने पर आज दोपहर बाद नेशनल हाईवे 325 जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील का भी घेराव किया. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए RAC सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. हंगामे के बीच पुलिस ने लाठी भांजते हुए भीड़ को खदेड़ा. इस दौरान बीएपी नेता छगन लाल मीणा को पुलिस ने हिरासत में लिया. 

यह भी पढे़ं-

Rajasthan Politics: भजनलाल सरकार के आश्वासन के बाद भी क्यों नहीं थम रहा 'खेजड़ी आंदोलन'? ये हैं 5 बड़ी वजहें

सचिन पायलट का बड़ा हमला: 'सत्ता का घमंड और जनता से दूरी ले डूबती है', राजस्थान बजट से पहले सरकार को दी ये नसीहत

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close