Rajasthan News: राजस्थान में नीट पेपर लीक (NEET 2026 Paper Leak) का मुद्दा अब आरोपी दिनेश बिंवाल (Dinesh Binwal) के इर्द-गिर्द सिमट गया है. मामले की शुरुआत बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के तीखे हमले से हुई, जिस पर देर शाम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने सफाई दी. लेकिन विवाद तब और गहरा गया जब गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tika Ram Jully) ने उन सबूतों को पेश कर दिया जिसे भाजपा लगातार नकार रही थी.
अशोक गहलोत ने क्या कहा था?
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सबसे पहले मोर्चा खोलते हुए सरकार को 'एक्सपोज' करने का दावा किया. उन्होंने कहा कि नीट मामले में पकड़ा गया आरोपी दिनेश बिंवाल भाजपा का नेता है और उसके परिवार के कई लोग पहले से ही सरकारी नौकरियों में हैं. गहलोत ने एसओजी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर अब तक मुख्य आरोपियों पर एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई?
नीट पेपर लीक मामले में एक आरोपी के भाजपा पदाधिकारी होने के संबंध में मीडिया को प्रतिक्रिया दी :
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 13, 2026
गंभीर मामला रहा है और जो पकड़ा गया है, बीजेपी का जो नेता है, कहते हैं उनके परिवार के पांच लोग की नौकरी पहले लग चुकी है। यह जांच का विषय है।
ये बिना मतलब के कांग्रेस सरकार को बदनाम… pic.twitter.com/aMQNinE4wd
भाजपा का बचाव: 'बिंवाल हमारा कार्यकर्ता नहीं'
गहलोत के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसे कोरा झूठ बताया. भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जिस व्यक्ति (दिनेश बिंवाल) को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है, वह पार्टी का कार्यकर्ता नहीं है. राठौड़ ने तर्क दिया कि सार्वजनिक जीवन में किसी के साथ फोटो खिंचवाना सामान्य है और इसे राजनीतिक संबंध नहीं माना जाना चाहिए.
अशोक गहलोत को गलत जानकारी है, बिना तथ्यों के भाजपा पर आरोप लगाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस व्यक्ति को लेकर ये बात कर रहे है, वो हमारा कार्यकर्ता नहीं है। आजकल सार्वजनिक जीवन में किसी भी व्यक्ति के साथ फोटो खिंचवा लेना सामान्य बात है, लेकिन केवल फोटो के आधार पर किसी को पार्टी से…
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) May 13, 2026
जूली का 'भाई' वाले पोस्ट से पलटवार
विवाद का क्लाइमेक्स तब आया जब नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मदन राठौड़ के दावों की धज्जियां उड़ा दीं. जूली ने भाजपा विधायक महेंद्र पाल मीणा के सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किए, जिसमें विधायक ने आरोपी दिनेश बिंवाल को 'भाई' लिखते हुए बधाई दी है. जूली ने दावा किया कि दिनेश न केवल कार्यकर्ता है, बल्कि भाजयुमो (जयपुर देहात) का जिला मंत्री भी है. उन्होंने भाजपा को नसीहत दी कि वे झूठ बोलने के बजाय सच स्वीकार करें.
भाजपा से अपराधी निकलना कोई नई बात नहीं है परन्तु भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जिस तरह NEET पेपर लीक के आरोपी दिनेश बिंवाल से पल्ला झाड़ने के लिए झूठ बोल रहे हैं वह आश्चर्यजनक है।
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) May 13, 2026
भाजपा के जमवारामगढ़ के विधायक श्री महेन्द्र पाल मीणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस आरोपी को भाई लिखते हैं… https://t.co/nZCvykPbTx pic.twitter.com/FzVknIFBoG
ये भी पढ़ें:- NEET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा, दीपावली पर ही पेपर उपलब्ध कराने की दे दी थी जानकारी