विज्ञापन

कांग्रेस नेता पर प्रतिबंधित इंजेक्शन बेचने का आरोप, बीजेपी की मांग- SIT जांच हो

बीजेपी ने प्रशासन अधिकारियों से मांग की है कि प्रतिबंधित इंजेक्शनों की कथित अवैध बिक्री, फर्जी बिलिंग और दवा कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच होनी चाहिए.  

कांग्रेस नेता पर प्रतिबंधित इंजेक्शन बेचने का आरोप, बीजेपी की मांग- SIT जांच हो
भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी समेत कई पदाधिकारियों ने कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन सौंपा.

अजमेर में एनडीपीएस एक्ट में कांग्रेस नेता का नाम सामने आने से सियासत गरमा गई है. बीजेपी पदाधिकारियों ने प्रशासन से एसआईटी की जांच की मांग की है. शनिवार (1 अगस्त) को बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश सोनी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा. उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. बीजेपी की मांग है कि प्रतिबंधित इंजेक्शनों की कथित अवैध बिक्री, फर्जी बिलिंग और दवा कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच होनी चाहिए.  

4 मेडिकल स्टोर्स पर प्रशासन ने मारा था छापा

दरअसल, औषधि नियंत्रण विभाग ने जिले के 4 मेडिकल स्टोर्स पर कार्रवाई की थी. इसी मामले में कांग्रेस नेता सैयद फखरे का नाम आने पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं. भाजपा ने दावा किया है कि प्रारंभिक जांच और सामने आए दस्तावेजों में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष सैयद फखरे का नाम सामने आया है. इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है.

बैंक खाते और बिलिंग रिकॉर्ड की जांच हो- बीजेपी

भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि यह मामला केवल नियमों के उल्लंघन तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय है. मेडिकल स्टोर, ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर और गोदामों में विशेष जांच अभियान चलाकर स्टॉक, बैंक खातों और बिलिंग रिकॉर्ड की गहन जांच कराई जानी चाहिए. 

ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए. जांच की प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की.

यह भी पढ़ेंः कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से कब शुरू होगी उड़ानें? लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बता दी डेडलाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close