विज्ञापन

रीट की तैयारी का झांसा देकर रेप करने वाला प्रिंसिपल निलंबित, FIR दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग का एक्शन

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए विभागीय निदेशक सीताराम जाट को निर्देश दिए. एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है.

रीट की तैयारी का झांसा देकर रेप करने वाला प्रिंसिपल निलंबित, FIR दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग का एक्शन
रीट की तैयारी का झांसा देकर रेप करने वाला प्रिंसिपल निलंबित, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

राजस्थान के डीग में छात्रा से रेप के आरोपी शिक्षक रणधीर सिंह को निलंबित कर दिया गया है. शिक्षक पर आरोप है कि छात्रा को झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया. इस मामले के बाद से क्षेत्र और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. प्रकरण संज्ञान में आने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने टीचर को सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. मंत्री ने शिक्षा विभाग निदेशक सीताराम जाट को तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए. 

प्रिंसिपल के पद पर है आरोपी

आरोपी शिक्षक रणधीर सिंह डीग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरौली चौथ में प्रिंसिपल पद पर कार्यरत है. एक युवती ने उद्योग नगर थाने में रणधीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता के मुताबिक, आरोपी प्रिंसिपल ने रीट की तैयारी कराने के बहाने उसके साथ रेप किया. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.   

आदेश के मुताबिक, आरोपी प्रिंसिपल को निलंबन काल के दौरान मुख्यालय ऑफिस बाड़मेर में रहेगा.

आदेश के मुताबिक, आरोपी प्रिंसिपल को निलंबन काल के दौरान मुख्यालय ऑफिस बाड़मेर में रहेगा.
Photo Credit: (Photo: Unsplash)

प्रधानाचार्य के खिलाफ पुलिस जांच शुरू होने के साथ ही शिक्षा विभाग भी हरकत में आया. एफआईआर दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग ने माना कि इससे विभाग की छवि धूमिल हुई है, जिस पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तुरंत संज्ञान लिया. 

यह भी पढ़ेंः 'ऊपर टाइगर, नीचे ट्रैफिक', दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दिखेगा अनोखा नजारा! मुकुंदरा टनल का काम जल्द पूरा होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close