विज्ञापन

कमजोरी दूर करने का दावा करने वाली 'एनर्जी ड्रिंक' होगी सीज, राजस्थान में दुकानों पर छापेमारी की तैयारी

राजस्थान सरकार के आदेश में साफ है कि Energy Drink शब्द या इससे मिलते-जुलते किसी भी दावे को मिसब्रांडिंग माना जाएगा. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें दुकानों पर बिकने वाले प्रोडक्ट की जांच करेंगी.

कमजोरी दूर करने का दावा करने वाली 'एनर्जी ड्रिंक' होगी सीज, राजस्थान में दुकानों पर छापेमारी की तैयारी
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

राजस्थान में एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बिकने वाले प्रोडक्ट पर नकेल कसने की तैयारी शुरू हो गई है. बाजार में बिकने वाली ड्रिंक पर 'एनर्जी ड्रिंक' की ब्रांडिंग या कमजोरी बढ़ाने के दावों को भ्रामक मानकर कार्रवाई की जाएगी. राज्य सरकार के खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने अभियान शुरू कर दिया है. इसके तहत भ्रामक दावों के साथ बिकने वाले फूड प्रोडक्ट पर सख्ती की जाएगी.  

ऐसी लेबलिंग मिसब्रांडिंग के दायरे में

नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद्य कारोबारकर्ताओं के खिलाफ 'फूड सेफ्टी एंड स्टैडंर्ड एक्ट-2006' के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने इस आदेश को पूरे प्रदेश में तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं.

राजस्थान फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का एक्शन.

राजस्थान फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट का एक्शन.

एफएसएसआई के निर्देशों के बाद जारी आदेश में कहा गया है कि फिलहाल ‘Energy Drink' शब्द या इससे मिलते-जुलते किसी भी दावे के लिए कोई अधिसूचित खाद्य मानक निर्धारित नहीं है. ऐसे में उत्पादों पर ‘एनर्जी ड्रिंक' लिखना भ्रामक लेबलिंग और मिसब्रांडिंग माना जाएगा.

दुकानों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले प्रोडक्ट की होगी जांच

इसी के चलते सरकार ने ताकत बढ़ाने, मानसिक क्षमता या एकाग्रता बढ़ाने और कमजोरी दूर करने जैसे भ्रामक दावों वाले लेबल और विज्ञापनों पर भी सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए हैं. अब दुकानों, वितरकों, निर्माताओं के साथ-साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिकने वाले उत्पादों की भी जांच होगी.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में आखिरी दिन तबादलों की लंबी लिस्ट, PHED, डिस्कॉम, सहकारिता और पंचायती राज में बड़ा फेरबदल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close