विज्ञापन

मानसून का पहला दौर 11 दिन में थमा, राजस्थान में पारा चढ़ा, जानिए फिर कब होगी बारिश

श्रीगंगानगर में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया है. जबकि जैसलमेर और बीकानेर समेत पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी है. फलोदी में तापमान 40 डिग्री के करीब है.

मानसून का पहला दौर 11 दिन में थमा, राजस्थान में पारा चढ़ा, जानिए फिर कब होगी बारिश
राजस्थान में मानसून का पहला दौर 11 दिन में थमा.

राजस्थान में में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है. अगले एक सप्ताह प्रदेश में मानसून कमजोर रहेगा. इस बार करीब 7 दिन की देरी के बाद 30 जून को मानसून की एंट्री हुई थी. इसके बाद 10 जुलाई को मानसून का पहला चरण थम गया. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश भागों में आज से बारिश की गतिविधियों में कमी होगी. हालांकि, आज (11 जुलाई) उत्तरी व पूर्वी भागों में कुछ ही स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है. शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आगामी एक सप्ताह प्रदेश के अधिकांश भाग में कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने की प्रबल संभावना है. 

16 जुलाई के बाद मानसून फिर होगा सक्रिय

संभावना है कि इन दिनों कुछ स्थानों पर हल्की बरसात देखने को मिल सकती है. वहीं, 16 जुलाई के बाद प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा. विभाग के मुताबिक आज श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, डीग, भरतपुर और धौलपुर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है.

औसत से कम बारिश की संभावना

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में मानसून धीमा पड़ने वाला है. राजस्थान में इस बार बरसात औसत से कम होगी. अभी मौसम परिसंचरण तंत्र को देखते हुए प्रदेश में कम बारिश की संभावना है. फिलहाल प्रदेश में सामान्य से कम बरसात हुई है. 

पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी 

वहीं, पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है. श्रीगंगानगर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, जैसलमेर में 39.8 डिग्री, फलोदी में 39.8 डिग्री और बीकानेर में 39.2 डिग्री तापमान रहा. चूरू में बारिश के बाद भी पारा 37.5 डिग्री पहुंचा. इसके साथ ही बारिश की गतिविधियां रुकने से अन्य जिलों में भी पारा बढ़ने लगा है.

यह भी पढ़ेंः 2011 में 18 महिलाओं की मौत, अब एक साथ 8 प्रसूताओं की बिगड़ी तबीयत; जोधपुर के अस्पताल की घटना का सच?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close