राजस्थान में करौली जिले की 17 साल की नाबालिग लड़की ने उसकी मामी पर गंभीर आरोप लगाए. पीड़िता का आरोप है कि मामी ने बहला-फुसलाकर जेंडर चेंज करवा दिया. पीड़िता बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पेश हुई और उसने पूरी दास्तान बताई. पीड़िता ने बताया कि भरतपुर में किराए के कमरे में रहकर एक निजी कॉलेज से नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही है. कुछ समय पहले चचेरा मामा-मामी आए थे. 18 अप्रैल को चचेरी मामी अकेली वापस आई और साथ रहने लगी.
हॉस्पिटल के डॉक्टर के खिलाफ भी एक्शन
सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष राजा राम भूतौली ने बताया कि समिति की महिला सदस्य ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई, जिसमें घाव मिले हैं. समिति ने संज्ञान लेकर जेंडर चेंज करने वाले अस्पताल के डॉक्टर समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं. आरोपी मामी को POCSO एक्ट में आरोपी बनाया जाएगा. नाबालिग की काउंसलिंग कराई जा रही है.
पीड़िता का आरोप- मामी ने संबंध बनाए
आरोप है कि इस दौरान मामी ने उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ संबंध बनाए. मामी ने कहा कि जेंडर चेंज के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहेंगे. इसी दबाव में पीड़िता जेंडर चेंज के लिए राजी हो गई. 27 अप्रैल को मामी उसे ट्रेन से दिल्ली ले गई. मानेसर में अपने एक परिचित लड़के को फोन कर बुलाया. उस लड़के ने मानेसर में किराए का कमरा दिलवाया.
दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑपरेशन फेल
मामी नाबालिग को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल ले गई. अस्पताल में काम करने वाली एक कर्मचारी ने मामी के सोने के गहने बिकवाए और डॉक्टर की फीस भरी. इसके बाद जेंडर चेंज का ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन सफल नहीं हुआ.
पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
इधर, 27 अप्रैल को ही पीड़िता के पिता ने मथुरा गेट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. मथुरा गेट थाना पुलिस की सारस चौकी को जांच सौंपी गई. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक की और दिल्ली अस्पताल पहुंची, लेकिन भनक लगते ही मामी भांजी को साथ लेकर फरार हो गईं. पुलिस से बचने के लिए दोनों मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, वृंदावन होते हुए इंदौर पहुंचे. वृंदावन में होटल और आश्रम में रुके. आखिरकार इंदौर में लोकेशन मिलने पर पुलिस ने दोनों को दस्तयाब कर लिया.
यह भी पढ़ेंः राजस्थान के 30 जिलों में येलो अलर्ट, 2 दिन जारी आंधी-बारिश का दौर, फिर लू के थपेड़ों के लिए रहिए तैयार!