विज्ञापन

बेटियों की शादी के लिए रखे थे जेवरात, चोर उड़ा ले गए 32 तोला सोना, 15 तोला चांदी और 12.85 लाख कैश

करीब 18 दिन से घर सूना पड़ा था और परिवार के सदस्य दिल्ली में रह रहे थे. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने लाखों की नगदी और जेवरात साफ कर लिए.

बेटियों की शादी के लिए रखे थे जेवरात, चोर उड़ा ले गए 32 तोला सोना, 15 तोला चांदी और 12.85 लाख कैश
घटना के बाद से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है.

सीकर जिले के लोसल कस्बे के वार्ड नंबर-8 में लाखों के जेवरात और कैश चोरी हो गए. चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए आलमारी में रखी नकदी और भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. परिवार के सदस्य पिछले कुछ दिनों से दिल्ली गए हुए थे. जब वो घर लौटे तो घर का बिखरा सामान देखकर पूरा मामला समझ आ गया. रतन लाल सांसी ने लोसल पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है.

12 जुलाई से सूना पड़ा था घर

इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है. परिवादी ने बताया कि बेटियों की शादी के लिए बरसों की कड़ी मेहनत से जेवरात और नगदी जुटाई थी. लेकिन एक ही झटके में अरमानों पर पानी फिर गया. ​पीड़ित परिवार मूल रूप से दिल्ली में रहता है और 12 जुलाई को लोसल कस्बे में अपने घर आया था. इस दौरान दिल्ली से खरीद कर लाए गए जेवरात और नकदी घर की अलमारी के लॉकर में सुरक्षित रखे गए थे. इसके बाद घर पर ताला लगाकर परिजन चले गए थे. घर पर कोई नहीं था, जिसका फायदा चोरों ने उठाया और वारदात को अंजाम दिया. 

31 जुलाई की शाम टूटा मिला ताला

पीड़ित 31 जुलाई की शाम 3 बजे घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर के भीतर और बाहर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था. अलमारी की जांच करने पर वहां रखे लड़कियों की शादी के लिए खरीदे गए 32 तोला सोने के आभूषण, 15 तोला चांदी और 12 लाख 85 हजार रुपये नकद गायब मिले. 

​घटना की सूचना मिलते ही लोसल पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल लोसल थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अज्ञात चोरों की तलाश करने में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ेंः सेना के जवानों के साथ बड़ा हादसा, मेजर हमजा आरिफ शहीद; 2 लेफ्टिनेंट की हालत गंभीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close