विज्ञापन

बेमौसम बारिश से परेशान किसानों को राजस्थान सरकार की बड़ी राहत, कैबिनेट मंत्री ने दिए बड़े निर्देश

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कोटा स्थित उनके निवास पर जनसुनवाई की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए.

बेमौसम बारिश से परेशान किसानों को राजस्थान सरकार की बड़ी राहत, कैबिनेट मंत्री ने दिए बड़े निर्देश

Kota News: राजस्थान में बेमौसम बरसात से बर्बाद फसलों से किसान चिंतित है. राज्य के इन किसानों के लिए सरकार ने अहम निर्देश जारी किए हैं. ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर आज (31 मार्च) कोटा दौरे पर रहे. उन्होंने इंद्रा विहार स्थित निवास पर जनसुनवाई के दौरान बड़ी बात कही. मंत्री ने कहा कि बारिश से खराब हुई गेहूं की गुणवत्ता नियमों में राहत दी जाएगी. ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की मदद के लिए हमेशा तैयार है. उन्होंने बीते दिनों आगजनी से जली फसलों को लेकर भी विशेष निर्देश दिए.

मुआवजे के लिए मंत्री ने लगाई गुहार

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गुणवत्ता को लेकर नियमों में राहत देते हुए किसानों के गेहूं की खरीद की जाए. उन्होंने नुकसान को लेकर भी जल्द गिरदावरी करने को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की. सुल्तानपुर क्षेत्र में आग लगने से गेहूं की फसल में नुकसान हुआ है.  मुआवजे की मांग को लेकर भी स्थानीय निवासियों ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से गुहार लगाई. 

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से यह आग लगी है, जिसकी वजह से उन्हें इतना भारी नुकसान उठाना पड़ा है. इसको देखते हुए मुआवजा दिलवाया जाए. मंत्री ने जेवीवीएनएल के अधिकारियों को इस संबंध में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. 

ग्रामीणों-व्यापारियों ने भी रखीं समस्याएं

जनसुनवाई में ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी पहुंचे. उन्होंने खेत के रास्ते के निर्माण को लेकर भी ऊर्जा मंत्री से मिले और अपनी पीड़ा सुनते हुए समस्या समाधान की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारी को दिशा-निर्देश दिए हैं. ईट उद्योग से जुड़े व्यापारियों ने भी ऊर्जा मंत्री के सामने समस्या रखी.  

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में आंधी-ओलावृष्टि ने किसानों की तोड़ी 'कमर', गेहूं-लहसन की कई क्विंटल फसल बर्बाद

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close