विज्ञापन

राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 30 जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. जयपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ समेत कई इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज बारिश और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार,  30 जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
PTI

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. जयपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ समेत कई इलाकों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज बारिश और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 से 5 दिनों में दक्षिण-पूर्व और पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं.

राजस्थान में मानसून के करीब आते ही कोटा और भरतपुर संभाग में बारिश और आंधी का सिलसिला तेज हो गया है. इसके साथ ही करौली, अलवर और जयपुर जिलों में भी बारिश दर्ज की गई. प्रदेश में आज भी 30 जिलों में आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक उदयपुर, कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ भागों में आज से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. 3 से 6 जुलाई को कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी. पश्चिमी राजस्थान की बात करे तो जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां 3-4 जुलाई से शुरू होने व कुछ भागों में 3-6 जुलाई को तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने जयपुर, अजमेर, ब्यावर, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में मध्यम से तेज बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही बूंदी जिले के कुछ हिस्सों में भी बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है.

अलवर से लेकर उदयपुर तक येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अलवर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां, झालावाड़, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और डीडवाना-कुचामन समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

5 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 4 से 5 दिनों में दक्षिण-पूर्व और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून के और एक्टिव होने की संभावना है. 2 से 5 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अभी भी भीषण गर्मी

हालांकि एक ओर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है तो वहीं पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अभी भी भीषण गर्मी का असर जारी है. जुलाई में भी यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. बुधवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. ह्यूमिडिटी अधिक रहने से इन क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.

ये भी पढ़ें-  जयपुर में घुमंतु-अर्ध घुमंतु जातियों के महापड़ाव में बवाल, 4 पुलिसकर्मी घायल; कई प्रदर्शनकारी भी चोटिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close