विज्ञापन

राजस्थान में बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर में येलो अलर्ट, जानिए अगले 7 दिन मानसून के बादल कहां बरसेंगे

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दक्षिणी राजस्थान के 3 जिलों में बारिश की चेतावनी है. बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

राजस्थान में बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर में येलो अलर्ट, जानिए अगले 7 दिन मानसून के बादल कहां बरसेंगे
बीते दिन (4 जुलाई) जैसलमेर में आंधी-बारिश का कहर देखने को मिला.

राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है. शनिवार (5 जुलाई) को पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश हुई है. जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में बादल जमकर बरसे. वागड़-मेवाड़ में मानसून सक्रिय है और रविवार (5 जुलाई) के लिए भी चेतावनी जारी की गई है. बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है. तीनों जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन और 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. दक्षिणी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है.

इन जिलों में बरसे बादल

डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, प्रतापगढ़, उदयपुर, टोंक, जयपुर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और अजमेर के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई है. जबकि पचपदरा, बालोतरा, सिवाना, गुड़ामलानी समेत बाड़मेर के कुछ क्षेत्रों में भी मानसून ने भिगोया. जोधपुर, पाली, बीकानेर और जालोर में हल्की बूंदाबांदी रही.

तापमान में मामूली गिरावट, रेगिस्तान में गर्मी बरकरार

इस बीच, प्रदेश में तापमान में मामूली गिरावट जरूर महसूस की गई है. लेकिन रेगिस्तानी इलाकों में गर्मी बरकरार है. जैसलमेर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक है, जबकि फतेहपुर में पारा 39 डिग्री है. उदयपुर के डबोक में न्यूनतम तापमान 21.1 और पाली के जवाई क्षेत्र में 24.4 डिग्री पहुंचा. 

अगले 5-6 दिन इन 4 संभागों में मानसून होगा सक्रिय

अगले 5-6 दिन मानसून के जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग में सक्रिय रहने की संभावना है. इस दौरान भारी बारिश हो सकती है. पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी और कहीं-कहीं अतिभारी की संभावना है. जोधपुर और बीकानेर संभाग में आगामी दिनों में आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है.

यह भी पढ़ेंः जैसलमेर में तेज आंधी बारिश का कहर, होटल की छत से उड़कर सड़क पर गिरे सोलर पैनल, दादा-पोते गंभीर घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close