विज्ञापन

मानसून से पहले पूर्वी राजस्थान में जबरदस्त बरसे बादल, आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

आज पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश के आसार है. टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, दौसा, भरतपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी है.

मानसून से पहले पूर्वी राजस्थान में जबरदस्त बरसे बादल, आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में गुरुवार (19 जून) को कई हिस्सों में बारिश हुई. पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों के अलावा पश्चिमी राजस्थान में मारवाड़ जंक्शन के आसपास भी बादल बरसे. सबसे ज्यादा 43.8 मिमी वर्षा चूरू में दर्ज की गई. पिलानी में 15, झुंझुनूं में 11.5, लूणकरणसर में 4.5 और संगरिया में 1 मिमी वर्षा हुई. साथ ही उदयपुर के सराड़ा, कोटड़ा और वल्लभनगर, माउंट आबू, राजसमंद जिले में नाथद्वारा, देवगढ़ के अलावा झालावाड़, दौसा और चित्तौड़गढ़ के कई इलाकों में मौसम कुछ ऐसा ही रहा.

श्रीगंगानगर में पारा 41.5, कई जिलों में गर्मी से राहत

फिलहाल तापमान में मामूली राहत बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया. बीकानेर में पारा 40.4, चूरू में 40.2 और जयपुर में 39.2 डिग्री पहुंच गया है. जबकि अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, सीकर, कोटा समेत कई जिलों में तापमान 38 डिग्री के आसपास या उससे कम बना हुआ है.  

सीकर-अलवर समेत इन हिस्सों में चेतावनी

प्रदेश की 20 जिलों में बारिश और 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है. सीकर, अलवर, झुंझुनूं, कोटपुतली-बहरोड़, जयपुर, अजमेर, डीडवाना- कुचामन, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, दौसा, भरतपुर, डीग, बीकानेर, नागौर, चूरू, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूंबर और प्रतापगढ़ में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघग्रजन के साथ वर्षा की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

यह भी पढ़ेंः भारत का मुश्ताक कैसे बना पाकिस्तानी जासूस? बुआ के बेटे को पहुंचाई BSF की मूवमेंट, ISI से मिली रकम


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com