Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट, नए पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम करवट बदल सकता है. इससे पहले भी राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखा था. इस वजह से 19 फरवरी को चक्रवात उठने के आसार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में कई इलाकों में बारिश के आसार

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई इलाकों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है. इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में अगले हफ्ते फिर हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, 19-20 फरवरी को राजस्थान के मौमस का मिजाज बदल सकता है. 

राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम करवट बदल सकता है. इससे पहले भी राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखा था. इस वजह से 19 फरवरी को चक्रवात उठने के आसार नजर आ रहे हैं.

Advertisement

19-20 फरवरी को पांच संभागों में बारिश होगी

मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 19 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है. इसके प्रभाव से 19-20 फरवरी को राजस्थान के पांच संभागों में बारिश की संभावना जताई गई है. इसमें जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी।

बीते चौबीस घंटे में राज्य में न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 5.8 डिग्री, अलवर में 6.6 डिग्री, सीकर में 7.4 डिग्री, चुरू में 8.6 डिग्री व सिरोही में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ेंः क्या निर्मल चौधरी नागौर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? क्यों हो रही है इसकी चर्चा

उत्तर पश्चिम भारत पर प्रभाव

17 फरवरी को उठे पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर पश्चिम भारत पर सबसे ज्यादा असर की संभावना जताई गई है. इसके प्रभाव से 19 से 21 तारीख तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ेंः पोखरण में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन, 121 से अधिक लड़ाकू विमान दिखाएंगे अपना जौहर, देखें फोटो