विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2024

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी, अगले 4 दिन छाए रहेंगे बादल

Rajasthan Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक, एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से 26-27 फरवरी के दौरान राज्य में बादलों की आवाजाही रहने तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी, अगले 4 दिन छाए रहेंगे बादल
प्रदेश के कई हिस्सों में बरोश की संभावना.

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में तापमान में गिरावट तो आई है लेकिन उसी के साथ बारिश की भी संभावना बन रही है. मौसम विभाग ने नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 26-27 फरवरी को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है. इसके प्रभाव से इन दिनों में अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

बारिश की वजह से फसलों को भी नुकसान हो सकता है. क्योंकि इस वक़्त रबी की फसल की कटाई शुरु होने वाली है. ऐसे में बारिश के साथ अगर हवा चली तो गेहूं और सरसों की फसल खेतों में लेट सकती है. जिससे किसानों को काफी नुकसान हो सकता है. 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close