विज्ञापन

राजस्थान में रूठे बादल, मानसून कब होगा सक्रिय? जानिए लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान में अगले 2-3 दिन कमजोर मानसून बना रहेगा. अगले हफ्ते मानसून फिर से सक्रिय होने के बाद बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है.

राजस्थान में रूठे बादल, मानसून कब होगा सक्रिय? जानिए लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार कमजोर बना हुआ है. इसके चलते कई हिस्सों में शुष्क मौसम होने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी जारी है. फिलहाल, बारिश के लिए प्रदेशवासियों को कुछ और दिन इंतजार करना होगा. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में परिवर्तित हो चुका है. मानसून ट्रफ लाइन अमृतसर, करनाल और रांची से होकर गुजर रही है. रविवार (19 जुलाई) 15 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटों के दौरान बसवा (दौसा) में 32 एमएम (मिलीमीटर) बारिश हुई. अलवर, धौलपुर, बूंदी और कोटा के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई. 

पूर्वी राजस्थान में जल्द होगी बारिश

अधिकांश भागों में कमजोर मानसून परिस्थितियां अगले दो-तीन दिन जारी रहेंगी. हालांकि, पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में 21 जुलाई से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

अगले हफ्ते से जोर पकड़ेगा मानसून 

मानसून के अगले हफ्ते तक दोबारा जोर पकड़ने और कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है. आगामी 22-23 जुलाई से राज्य के पश्चिमी व मध्य भागों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. जबकि 23 से 28 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर-बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी.

यह भी पढ़ेंः टेक्नोलॉजी की दुनिया छोड़ खेती का किया फैसला, एक खास आम ने चमका दी इस किसान की किस्मत, लाखों की हो रही कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close