विज्ञापन

राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए किन जिलों में हीटवेव बनेगी आफत

अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर और जयपुर में बारिश का अलर्ट है. जबकि जैसलमेर और फलोदी समेत पश्चिम राजस्थान के हिस्से लू की चपेट में हैं.

राजस्थान के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए किन जिलों में हीटवेव बनेगी आफत
राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट.

राजस्थान में मौसम का मिजाज कुछ मिलाजुला नजर आ रहा है. शुक्रवार (12 जून) को कई जिलों में आंधी बारिश देखने को मिली तो कई जिलों में हीटवेव का प्रकोप रहा. पश्चिमी राजस्थान के कई जिले लू की चपेट में हैं. जैसलमेर में सर्वाधिक तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया. सीकर, करौली समेत कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बरसात हुई. राजधानी जयपुर में भी दिनभर बादलों ने सूरज के साथ आंख मिचौली खेली, लेकिन बरसे नहीं. इसके चलते लोगों उमस से बेहाल नजर आए. देर रात चली तेज हवाओं ने लोगों को उमस से राहत जरूर दिलाई. 

16 जून तक बारिश का दौर जारी रहेगा

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के उत्तरी भागों में आज से ही मेघगर्जन, आंधी व कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. आज बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, तेज आंधी (60-70 Kmph) के साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. वहीं, आंधी बारिश का ये दौर 16 जून तक जारी रहेगा. 

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से आज अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानार में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बालोतरा, जोधपुर और पाली में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, दूसरी ओर जैसलमेर और फलोदी के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

यह भी पढ़ेंः फर्जी डिग्रियों का जाल, राजस्थान SOG की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई राज्यों के यूनिवर्सिटी जांच के घेरे में

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com