विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2024

राजेंद्र गुढ़ा का विवादित बयान, बोले- 'संविधान में कहां लिखा है कि पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बोल सकते'

Rajendra Gudha Pakistan Statement: पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा के बयान पहले भी चर्चा में रहे हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने एक जाति विशेष के अधिकारी और नेताओं को टारगेट किया था और कहा था कि झुंझुनू में सिर्फ एक ही जाति के नेता और अधिकारी क्यों है.

राजेंद्र गुढ़ा का विवादित बयान, बोले- 'संविधान में कहां लिखा है कि पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बोल सकते'

Rajasthan News: राजस्थान में 7 सीटों पर होने जा रहे हैं उपचुनाव के प्रचार जोरों पर चल रहा है. इस बीच नेताओं के बयान भी आ रहे हैं. झुंझुनू सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा का एक विवादित बयान सामने आया है जहां पर उन्होंने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारों को लेकर कहा कि देश के संविधान में कहां लिखा है कि 'पाकिस्तान जिंदाबाद' नहीं बोल सकते'. उनके बयान के बाद अब सियासी माहौल गर्माया हुआ है.

'पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे क्यों नहीं लग सकते?'

झुंझुनू सीट से राजेंद्र गुढ़ा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा 'भारत में पाकिस्तान की एंबेसी है वहां पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं और पाकिस्तान में भारत की एंबेसी है. भारत जिंदाबाद के नारे लगाते हैं तो देश में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे क्यों नहीं लग सकते? कौन से संविधान में इनकी मनाही की गई है?'' 

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा के बयान पहले भी चर्चा में रहे हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने एक जाति विशेष के अधिकारी और नेताओं को टारगेट किया था और कहा था कि झुंझुनू में सिर्फ एक ही जाति के नेता और अधिकारी क्यों है.

पहले पुलिस अधिकारी को धमका चुके हैं 

कुछ दिन पहले भी उन्होंने एक पुलिस अधिकारी को धमकी दी थी. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि पुलिस अधिकारी वर्दी पहनकर दादागीरी कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि वर्दी खोलकर आ जाओ. 60 सेकंड नहीं लगेंगे. अगर लगा तो समझ लेना मैंने अपनी का मां का दूध नहीं पीया है. 

कौन हैं राजेंद्र गुढ़ा? 

राजेंद्र गुढ़ा पिछली अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे हैं. हालांकि उस समय वो उदयपुरवाटी से निर्दलीय विधायक थे. बाद में राजस्थान की सियासत में 'लाल डायरी' की काफी चर्चा रही. यह डायरी अशोक गहलोत के करीबी धर्मेंद्र राठौड़ की थी, जिसमें वो अपनी रोज़मर्रा की एक्टिविटी लिखते थे. गुढ़ा ने दावा किया था कि धर्मेंद्र राठौड़ के घर सीबीआई छापे के दौरान उन्होंने और कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर ने राठौड़ के आवास पर जाकर 'लाल डायरी' वहां से निकाल ली थी. 

बाद में राजेंद्र गुढ़ा ने गहलोत सरकार पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लागए थे. जिसके बाद उनको मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था. उन्होंने कथित 'लाल डायरी' विधानसभा में भी लहराई थी. जिसके बाद गुढ़ा ने कांग्रेस विधायकों पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने उनके साथ मारपीट करके वो डायरी छीन ली. 

यह भी पढ़ें - चूरू में थानेदार ने वकील को धमकाया, फ़ोन कर कहा- अपराधी को बचाया तो मेरे से बुरा कोई नहीं होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com