विज्ञापन

न‍गर न‍िकाय चुनाव में ट‍िकट घोषणा से पहले ही BJP में बगावत, मह‍िला पदाध‍िकार‍ियों ने खोला मोर्चा 

नगरीय निकाय चुनाव में टिकट घोषणा से पहले ही कपड़ा नगरी भीलवाड़ा में भाजपा में बगावत के सुर तेज हो गए हैं. कलह खुलकर सामने आ गई है. 

न‍गर न‍िकाय चुनाव में ट‍िकट घोषणा से पहले ही BJP में बगावत, मह‍िला पदाध‍िकार‍ियों ने खोला मोर्चा 
भीलवाड़ा में टिकट को लेकर बीजेपी महिला पदाधिकारियों ने धरना दिया.
NDTV Reporter

भीलवाड़ा नगर निगम की महापौर सीट को लेकर खींचतान के बीच महिला पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है. टिकट वितरण को लेकर चल रही अफवाहों से नाराज भाजपा जिला कार्यालय में महिला पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया. पूर्व सभापति मंजू चेचानी के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन महिलाएं जिला कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं. 

धरने पर बैठी महिला कार्यकर्ता 

धरने पर बैठी महिला कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा में सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर नेताओं के रिश्तेदारों और पुरुष कार्यकर्ताओं की पत्नियों को टिकट दिया जा रहा है. महिला पदाधिकारियों ने इसे महिला कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बताया और विरोध जताया. 

टिकट वितरण में धांधली का आरोप 

पूर्व सभापति और जिला उपाध्यक्ष मंजू चेचानी ने कहा, "नगर निगम भीलवाड़ा के टिकट वितरण में जो धांधली की गई. आज उसके विरोध में हम लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इसमें किसी भी महिला कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं दिया गया, दो महिला कार्यकर्ताओं को दिया गया है. सब पुरुष कार्यकर्ता हैं, उनकी पत्नियों को टिकट दिया गया." 

महिला कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाए 

उन्होंने कहा, "हमारा ये विरोध है कि सिर्फ महिला कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाए. अगर उस वार्ड से महिला कार्यकर्ता ने मांगा है, तो कार्यकर्ता महिलाओं के टिकट काटे जाए और जो नगर निगम की मेयर की पोस्ट है, उस पर सिर्फ महिला कार्यकर्ता ही बैठे. ये हमारे जो वरिष्ठ नेता हैं, यहां के भीलवाड़ा के वो इस चीज को ध्यान रखे कि अगर वो बोर्ड बनाएंगे तो सिर्फ महिला मोर्चा, महिला कार्यकर्ता ही उसमें बैठेंगी, बाकी हम किसी को नहीं बैठने देंगे, किसी पुरुष की पत्नी को हम नहीं बैठने देंगे जो कार्यकर्ता की पत्नी है. पूर्व सभापति चेचानी ने कहा कि वह भाजपा का विरोध नहीं कर रहे हैं."

कल दोपहर तक करेंगी महिला नेता इंतजार

उन्होंने कहा, "कल दोपहर 3 बजे तक हम इंतजार करेंगे, नहीं मिलेगा तो मैं खुद आत्मदाह करूंगी.  जिला महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष रेखा पुरी और पूर्व जिला मंत्री हम तीनों मिलके आत्मदाह करेंगे."  

यह भी पढ़ें: भाई ने राखी का फर्ज किया अदा, बहन की जिंदगी बचाने के लिए भाई ने दी किडनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close