विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Nov 18, 2023

राजस्थान अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 के साक्षात्कार का परिणाम जारी, जानें टॉप-10 में किसने बनाई जगह?

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021, साक्षात्कार का परिणाम जारी हो गया है, 2155 अभ्यर्थीयों को वरीयता सूची में सम्मिलित किया गया.

राजस्थान अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 के साक्षात्कार का परिणाम जारी, जानें टॉप-10 में किसने बनाई जगह?
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 के साक्षात्कार का परिणाम जारी किया गया. इसमें 2155 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में सम्मिलित किया गया है. वरीयता सूची में सम्मिलित प्रथम 10 अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर एवं गृह जिले की सूची भी संलग्न है.

आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा के अन्तर्गत प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर 2021 को किया गया था. इसमें आवेदित 6 लाख 48 हजार 181 अभ्यर्थियों में से 3 लाख 28 हजार 147 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए.

आयोग द्वारा राज्य सेवा के 363 तथा अधीनस्थ सेवाओं के 625 पदों के विरूद्ध 2180 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन 10 जुलाई 2023 से 17 नवंबर 2023 तक चरणबद्ध रूप से किया जा रहा था. 

19 नवंबर 2021 को जारी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में 20 हजार 114 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था. इन अभ्यर्थियों के लिए आयोग द्वारा 20 से 21 मार्च 2022 तक मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया. इस परीक्षा में 17 हजार 837 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए. मुख्य परीक्षा का परिणाम 30 अगस्त 2022 को जारी किया गया था.

वरीयता सूची में सम्मिलित शीर्ष 10 अभ्यर्थी

क्र.सं - रोल - नंबर - नाम - गृह जिला
1  - 905006 - विक्रांत शर्मा - श्रीगंगानगर
2  - 905041 - प्रिया बजाज - श्रीगंगानगर
3  - 907295 - किरणपाल - हनुमानगढ
4  - 916187 - विश्वजीत सिंह - जोधपुर
5  - 904049 - भारती गुप्ता - करौली
6  - 921323 - आकांक्षा दुबे - उदयपुर
7  - 909091 - कंचन चौधरी - सीकर
8  - 905143 - शुभम शर्मा - श्रीगंगानगर
9  - 905069 - निधि उदसरिया - बीकानेर
10  - 918566 - सत्यनारायण - जालौर

परिणाम संबधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें- 'BJP में 12 दूल्हे और एक लुटेरी दुल्हन, कांग्रेस में दूल्हा ही गायब', CM फेस पर बेनीवाल ने कसा तंज

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
NEET-UG Result 2024: रिवाइज्ड रिजल्ट में राजस्थान का दबदबा, 17-परफेक्ट स्कोरर्स में राजस्थान के चार
राजस्थान अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 के साक्षात्कार का परिणाम जारी, जानें टॉप-10 में किसने बनाई जगह?
Village social media influencer Deepa died due to snake bite, the family members did this carelessly before treating her!
Next Article
गांव की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर दीपा की सांप काटने से मौत, परिजनों ने इलाज से पहले की यह लापरवाही!
Close
;