विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2024

Rajasthan: RSS के वरिष्‍ठ प्रचारक प्रद्युम्न स‍िंह का न‍िधन, CM भजनलाल ने जताया शोक

Pradyuman Singh passes away: प्रद्युम्न कुमार करीब 50 सालों से दिल्ली में रहकर संगठन के लिए कार्य कर रहे थे. उनका अंतिम संस्कार बुधवार (20 नंवबर) दोपहर 12:00 बजे सादुलशहर में ही किया जाएगा. 

Rajasthan: RSS के वरिष्‍ठ प्रचारक प्रद्युम्न स‍िंह का न‍िधन, CM भजनलाल ने जताया शोक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रद्युम्न कुमार का दिल्ली में निधन हो गया.

Rajasthan:  भाजपा के राष्ट्रीय संगठक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रद्युम्न कुमार का आज (19 नवंबर) सुबह दिल्ली में निधन हो गया. वे लगभग 75 साल के थे.उनके निधन पर सीएम भजन लाल शर्मा सहित प्रदेश और देश के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. सादुलशहर के भाजपा विधायक गुरवीर सिंह बराड़ ने शोक जताया. उन्होंने कहा कि उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी और खासकर श्रीगंगानगर जिले को बड़ा नुकसान हुआ है.

व‍िधायक गुरवीर सिंंह ने जताया शोक   

व‍िधायक गुरवीर स‍िंह ने कहा कि उनके दादा और पूर्व मंत्री स्वर्गीय गुरजंट सिंह बराड़ से उनके काफी करीबी रिश्ते थे. प्रद्युम्न सिंह ने श्री गंगानगर जिले में भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी मेहनत की, जिस समय पार्टी यहां काफी कमजोर थी. उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत की बदौलत श्रीगंगानगर जिले में भारतीय जनता पार्टी बड़ी मजबूती से उभरी है. उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों के लिए वह हमेशा दिल्ली में सहारा बनकर उभरे.

कल किया जाएगा अंतिम संस्कार 

प्रद्युम्न सिंह सादुलशहर के मूल निवासी थे, उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर 12:00 बजे सादुलशहर में ही किया जाएगा. उनके अंतिम संस्कार में प्रदेश और देश से कई नेताओं के पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है.

सीएम और डिप्‍टी सीएम ने जताया शोक 

सीएम भजन लाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़, कर्नल राजयवर्धन सिंह राठौड़, विधायक गुरवीर सिंह बराड़, जयदीप बिहानी, पूर्व सांसद निहालचंद सहित अनेक नेताओ ने शोक व्यक्त किया है. बता दे कि प्रद्युमन सिंह जिले के सादुलशहर के मूल निवासी थे. उनका अंतिम संस्कार कल सादुलशहर में किया जायेगा.

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close