CM गहलोत ने 1514 गांवों में बनने वाली सड़कों का किया शिलान्‍यास, कहा - साकार हो रहा है संकल्‍प

गहलोत ने कहा कि किसी भी राज्य और गांवों के विकास में सड़कों की अहम भूमिका होती है. सार्वजनिक निर्माण और अन्य विभागों ने मिलकर इस दिशा में बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारा है. 

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
गहलोत ने कहा कि आज राजस्थान मजबूत सड़क तंत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है. (फाइल)
जयपुर:

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को 2,422 करोड़ रुपये की लागत से 1,514 गांवों में बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया और कहा कि सुरक्षित व सुगम सड़क मार्ग से राजस्थान की विकास गति को बल मिला है. गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास से 2,422 करोड़ रुपये की लागत से 1,514 राजस्व गांवों की नवीन डामर सड़कों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया. उन्होंने कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े लोगों को सम्बोधित किया. उन्होंने कहा कि हर गांव-ढाणी को मजबूत सड़कों से जोड़ने का संकल्प साकार हो रहा है. इससे प्रदेश की विकास गति और अधिक बढ़ने के साथ नए आयाम स्थापित हुए हैं. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दुर्घटना रहित सुरक्षित और सुगम सफर के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण सड़कों का जाल बिछा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने वाले पर्यटकों के साथ ही पूरे देश में राजस्थान की मजबूत सड़कों की सराहना हो रही है. 

Advertisement

गहलोत ने कहा कि किसी भी राज्य और गांवों के विकास में सड़कों की अहम भूमिका होती है. सार्वजनिक निर्माण और अन्य विभागों ने मिलकर इस दिशा में बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारा है. 

उन्होंने कहा कि आज राजस्थान मजबूत सड़क तंत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है. इसमें निर्माणकर्ता ठेकेदारों की भी अहम भूमिका रही है. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने एक लाख किलोमीटर से अधिक सड़कों का सुदृढीकरण कराने का लक्ष्य रखा है जिनमें से अभी तक 65 हजार किलोमीटर सड़कों का सुदृढीकरण हो चुका है. उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिकाओं में भी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के माध्यम से सड़कें बनवा रहे हैं. 

गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत शिविर में पात्र लोगों को 10 विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है जिनमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा और इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत 500 रुपये में एक गैस सिलेंडर की आपूर्ति शामिल है. 

Advertisement

गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलम्पिक खेलों की शुरुआत पांच अगस्त से होगी. अभी तक 58 लाख से अधिक हर उम्र, हर वर्ग के खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है जो नया रिकॉर्ड है। उन्होंने आमजन से खेल मैदान में टीम भावना और स्वस्थ खेल प्रतिस्पर्धा के लिए आह्वान किया.

ये भी पढ़ें :

* प्रदेश के 15 जिलों के 2588 गांव ‘अभावग्रस्त' घोषित, किसानों को मिलेगी राहत
* गहलोत सरकार पर हमलावर BJP, भ्रष्टाचार के खिलाफ 1 अगस्त को जयपुर में सचिवालय घेराव
* कांग्रेस ने कई राज्यों में नियुक्त किए चुनाव पर्यवेक्षक, मधुसूदन मिस्त्री को राजस्थान की जिम्मेदारी

Advertisement

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.