विज्ञापन

डीग में पेट्रोल के पैसे मांगने पर दुकानदार की हत्‍या, स‍िर पर लाठी-डंडे से क‍िया वार 

डीग में यूसुफ दुकान में ही कैन में पेट्रोल-डीजल रखकर बेचता था. युवक ने एक लीटर पेट्रोल बाइक में भरवाने के बाद पैसे नहीं द‍िए. 

डीग में पेट्रोल के पैसे मांगने पर दुकानदार की हत्‍या, स‍िर पर लाठी-डंडे से क‍िया वार 
डीग पुलिस ने दुकानदार के हत्या का खुलासा किया.

डीग जिले के सीकरी थाना इलाके में शनिवार तड़के रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई.  यहां एक नशेड़ी युवक ने पेट्रोल के पैसे मांगने पर 55 वर्षीय दुकानदार यूसुफ की लाठियों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. हत्‍यारोपी मृतक का मोबाइल लेकर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने ग‍िरफ्तार कर ल‍िया. 

पुलिस अधीक्षक शरण कांबले के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी महेंद्र (30) को ग‍िरफ्तार क‍िया है. 

लाठी-डंडे से सिर पर किए वार 

एसपी शरण कांबले ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महेंद्र ने शन‍िवार देर रात अपनी मोटरसाइकिल में यूसुफ की दुकान से पेट्रोल भरवाया था, जिसके पैसे जब यूसुफ ने मांगे तो महेंद्र ने लाठी-डंडे से यूसुफ के सिर पर कई बार वार करके मौत के घाट उतार द‍िया. 

लोकेशन के आधार पर दबोचा 

इसके बाद यूसुफ का मोबाइल लेकर फरार हो गया, जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर आरोपी महेंद्र की तलाश की गई. लोकेशन के आधार पर हत्‍यारोपी को दबोच लिया. सीकरी थाना पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिस 

पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के प्रयास कर रही है. आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ज‍िससे घटना के हर पहलू की गहराई से जांच की जा सके. 

यह भी पढ़ें: रविंद्र भाटी और छोटू सिंह रावणा के बीच टकराव की क्या है वजह, जो आर-पार के मूड में है रावणा राजपूत समाज

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close