विज्ञापन

सीकर: 'चाचा' बना दरिंदा, 7 साल की बच्ची को फुसलाया और किया दुष्कर्म; अब 20 साल रहेगा जेल

सीकर में पॉक्सो कोर्ट ने 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही अदालत ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

सीकर: 'चाचा' बना दरिंदा, 7 साल की बच्ची को फुसलाया और किया दुष्कर्म; अब 20 साल रहेगा जेल
सीकर में पॉक्सो कोर्ट ने 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले से एक संवेदनशील और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पॉक्सो कोर्ट संख्या एक ने 7 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही अदालत ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

जानें घटना कैसे हुई

लोक अभियोजक भवानीसिंह जेरठी के अनुसार यह घटना 26 मार्च 2023 को सीकर के एक ग्रामीण इलाके में हुई. उस समय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. उसके पिता मजदूरी के लिए बाहर गए थे और घर पर मां व दादी भी मौजूद नहीं थीं. इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी जो रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है उसने 10 रुपये का लालच देकर बच्ची को अपने घर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस जांच और अदालत की सुनवाई

घटना के बाद बच्ची ने साहस दिखाते हुए परिजनों को पूरी बात बताई. बच्ची के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और जांच पूरी कर कोर्ट में चालान पेश किया. अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से 17 गवाहों के बयान दर्ज हुए और 23 महत्वपूर्ण दस्तावेज पेश किए गए.

कोर्ट का सख्त फैसला

सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर पॉक्सो कोर्ट संख्या एक के न्यायाधीश विक्रम चौधरी ने आरोपी को दोषी मानते हुए 20 साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई.

अदालत का यह निर्णय बताता है कि मासूम बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. इससे पीड़ित परिवार को न्याय मिला और समाज को एक मजबूत संदेश गया.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: ऑटो में जा रही युवती का पीछा कर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर डाला; पुलिस महकमे में हड़कंप

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close